BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJABRELIGIOUS

श्री बाला जी सेवा समिति द्वारा बड़ी धूम-धाम व श्रद्धापूर्वक भव्य ‘श्री बाला जी की चौकी’ आयोजित

जालंधर(न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरो) : श्री बाला जी सेवा समिति की ओर से न्यू विकास पुरी में साप्ताहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ के एक वर्ष पूर्ण होने पर भव्य श्री बाला जी की चौकी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का श्रीगणेश माता वैष्णो देवी मंदिर, अंबिका कॉलोनी में श्री हनुमान चालीसा पाठ के उच्चारण से हुआ, जिसके बाद पं शिव शरण ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करवाई। कार्यक्रम में भजन गायक महंत केवल खन्ना व उनके सुपुत्र कृष्णा खन्ना और हिमांशु खन्ना ने श्री बालाजी महाराज एवं श्री खाटू श्याम बाबा जी की महिमा का गुणगान किया ।इस दौरान समिति पदाधिकारी रछपाल काटल ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार शाम 7:30 बजे माता वैष्णो देवी मंदिर में साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ किया जाता है, जिसमें सभी भक्त शामिल होकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करें। कार्यक्रम में विशेष तौर पर विश्व हिन्दू परिषद जालंधर के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, बजरंग दल संयोजक राजबीर ठाकुर, हिन्द क्रांति दल के प्रधान मनोज नन्हा, पं दीनदयाल शास्त्री और संजीव शर्मा सहित अन्य गणमान्यों ने शामिल होकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भक्तों के लिए विभिन्न प्रकार के लंगरों की व्यवस्था की गई थी । इस अवसर पर दविंदर साहनी, तिलक राज शर्मा, जगदीश हांडा, मदन लाल मेहता, संदीप मेहता, समाज सेवक सुमित कालिया व अन्य ने गणमान्यों को सम्मानित किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में साहनी, मेहता, काटल, शर्मा, हांडा व गुलाटी परिवार ने अपना विशेष योगदान दिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!