जालंधर (ब्यूरों): ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज, जालंधर यूनिट की ओर से पंजाब प्रधान लवलीन सिंह सैनी की अध्यक्षता में 26 जुलाई को सायं 4 बजे रणजीत नगर स्थित कम्युनिटी हॉल में सैनी समाज सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में समाज के गण्यमान्य व्यक्तियों, बुद्धिजीवियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर जालंधर यूनिट के प्रधान जोगिंदर सिंह सैनी ने बताया कि समारोह में पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी प्रवीण सैनी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं पंजाब प्रैस क्लब, जालंधर के प्रधान जसप्रीत सिंह सैनी तथा जिला परिषद के वाइस चेयरमैन एडवोकेट अमरीक सिंह सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। प्रधान जोगिंद्र सैनी ने समाज के सभी सदस्यों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने और समाज की एकता व सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने की अपील की।









