
जालंधर (सूरी/अरोड़ा) : ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के पंजाब प्रधान लवलीन सिंह सैनी के दिशा-निर्देशानुसार ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (जालंधर यूनिट) द्वारा प्रधान जोगिन्दर सिंह सैनी की अध्यक्षता में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे सैनी समाज के दिग्गज बुजुर्गों, मार्गदर्शकों एवं समाजसेवियों को उनके दीर्घकालीन योगदान और समाज के उत्थान में निभाई गई अहम भूमिका के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से 1 मार्च को दीनानगर में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की विशाल रैली को लेकर रणनीति तैयार की गई। प्रधान जोगिन्दर सिंह सैनी ने रैली की रूपरेखा, तैयारियों तथा विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों की जिम्मेदारियों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया तथा सभी से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
समारोह में पूर्व मंत्री एवं मेयर जय किशन सैनी, सीनियर एडवोकेट चौधरी ऋषिपाल सिंह सैनी, सेवानिवृत्त डी.एस.पी. राम दास सिंह, सेवानिवृत्त डिप्टी पोस्ट मास्टर बलदेव कृष्ण सैनी, कुंती देवी सैनी, अमर कौर सैनी एवं रतन चंद सैनी सहित अन्य गणमान्यों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधान जोगिन्दर सैनी ने बुजुर्गों के अनुभव और मार्गदर्शन को समाज की अमूल्य धरोहर बताया। इस अवसर पर सर्वश्री चाँद कुमार सैनी (पत्रकार, पंजाब केसरी ग्रुप), एडवोकेट प्रीतपाल सिंह सैनी, सुरिंदर सैनी, प्रेम सैनी, कर्नल जगदीश सिंह सैनी, इकबाल सिंह सैनी, सतविंदर कौर सैनी, इंद्रजीत कौर सैनी, प्रिंस सैनी, सुनील सैनी, सुखजिंदर सिंह सैनी, गुरचरण सिंह सैनी, अंजू बाला सैनी, तरसेम सैनी, रमेश सैनी व अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, संगठन की मजबूती और आने वाली रैली की सफलता के संकल्प के साथ हुआ।










