BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJABRELIGIOUS

दोआबा खालसा स्कूल मार्केट एसोसिएशन (रजि.) की नव-निर्वाचित टीम ने धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक होकर सभी दुकानदारों की तरक्की, खुशहाली और आपसी भाईचारे की कामना की : प्रधान जोगिन्दर सैनी

जालंधर (ब्यूरों) : दोआबा खालसा स्कूल मार्किट एसोसिएशन (रजि.) की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी ने अपने कार्यकाल की शुरुआत धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक होकर की। इस दौरान एसोसिएशन के प्रधान जोगिन्दर सिंह सैनी सहित अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विभिन्न धार्मिक स्थलों पर माथा टेककर दोआबा खालसा स्कूल मार्केट के समस्त दुकानदारों की तरक्की, खुशहाली और आपसी भाईचारे की कामना की। इस मौके पर प्रधान जोगिन्दर सैनी ने कहा कि संगठन की सफलता केवल पदाधिकारियों के प्रयासों से नहीं, बल्कि सभी दुकानदार सदस्यों के सहयोग और एकता से संभव है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ मार्केट के विकास हेतु कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आशीर्वाद लेने का उद्देश्य यह है कि बाजार में सकारात्मक वातावरण बना रहे और व्यापार निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर हो। महासचिव सुदेश गुप्ता ने कहा कि एसोसिएशन के मुख्य सरंक्षक मदनलाल सागर एवं डा. जितेंदर अरोड़ा के सरंक्षण में चेयरमैन टी.एस रंधावा एवं प्रधान जोगिन्दर सैनी द्वारा पी.आर.ओ रेखा गुप्ता के कुशल नेतृत्व में जल्द ही नई कार्यकारिणी घोषित की जाएगी, जिसमे सभी दुकानदारों को बड़ी ज़िम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मार्किट का विकास सभी दुकानदार मिल-जुलकर प्रेम-भाव से करेंगे। वही नव-निर्वाचित टीम ने यह भी संकल्प लिया है कि मार्केट की आधारभूत सुविधाओं में सुधार, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना, सुरक्षा प्रबंध बेहतर करना तथा सभी दुकानदारों की समस्याओं के समाधान हेतु ठोस कदम उठाए जाएंगे और साथ ही प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति दी जाएगी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि वे आपसी सौहार्द, सहयोग और संगठन की मजबूती को प्राथमिकता देंगे, ताकि दोआबा खालसा स्कूल मार्केट को एक आदर्श एवं सुव्यवस्थित व्यापारिक केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके। अंत में नव-निर्वाचित कार्यकारिणी ने सभी दुकानदारों द्वारा दिए गए समर्थन और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वे सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा और बाजार की निरंतर प्रगति के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। इस अवसर पर कैशियर अंकित अग्रवाल, उप-प्रधान प्रजय शर्मा, एग्जीक्यूटिव मेंबर पवन कुमार, शिवम विज, दर्शन सिंह, सुमित जिंदल व अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!