BREAKINGCHANDIGARHCRIMEDOABAJALANDHARMAJHAMALWAPUNJAB

कमिश्नरेट जालंधर पुलिस को मिली बड़ी सफलता : कुख्यात विक्की गोंडर गैंग का गुर्गा चिंटू 5 पिस्टल-4 मैगजीन सहित काबू, DGP गौरव यादव ने दी जानकारी

जालंधर (योगेश सूरी) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने कुख्यात विक्की गोंडर गैंग के प्रमुख गुर्गे नवीन सैनी उर्फ चिंटू को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

उसके कब्जे से पुलिस ने 5 पिस्टल, चार मैगजीन और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस चिंटू को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। उससे पूछताछ होगी कि वह वेपन कहां से लेकर आए थे और किसको देने थे। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई के अंतगर्त चिंटू को गिरफ्तार किया है।

पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने ट्वीट करके उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि चिंटू 9 माह से फरार चल रहा था। जालंधर सिटी पुलिस काफी समय से आरोपी का पीछा कर रही थी। बीते दिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसको जालंधर सिटी से गिरफ्तार किया। जल्द इसे लेकर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा प्रेसवार्ता कर जानकारी सांझा करेगें। विक्की गौंडर गैंग के साथी नवीन सैनी उर्फ चिंटू गैंग की अहम कड़ी है। वह गैंग के लिए हथियार तस्करी, नशीले पदार्थों की तस्करी का सारा नेटवर्क हैंडल करता था। साथ ही अभी तक की जांच में पता चला है कि चिंटू के खिलाफ हत्या का प्रयास, जबरन वसूली और अन्य जैसे कई जघन्य क्राइम केस दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी से जालंधर सिटी पुलिस की पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!