BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJAB

दोआबा खालसा स्कूल मार्किट एसोसिएशन के प्रधान जोगिन्दर सैनी सहित समूह एसोसिएशन पदाधिकारियों ने डीसी जालंधर वरजीत वालिया को किया सम्मानित, डीसी जालंधर ने एसोसिएशन पदाधिकारियों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया

जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : दोआबा खालसा स्कूल मार्किट एसोसिएशन के प्रधान जोगिन्दर सिंह सैनी ने अपने साथियों के साथ डिप्टी कमिश्नर कार्यालय पर पहुंचकर जालंधर के डीसी वरजीत वालिया के साथ विशेष बैठक की। बैठक में दोआबा खालसा स्कूल मार्किट एसोसिएशन के प्रधान जोगिन्दर सैनी ने डीसी जालंधर को बताया कि हाल ही में एसोसिएशन के चुनाव हुए है, जिसके बाद नव-निर्वाचित टीम अपना काम पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से कर रही है। उन्होंने कहा कि मार्किट में सुरक्षा के मद्देनज़र सिक्योरिटी साइरन लगाया गया है ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना ना घटित हो। उन्होंने बताया कि मार्किट में सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात किया गया है।

प्रधान सैनी ने कहा कि सभी दुकानदारों द्वारा यह विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि ट्रैफिक की समस्यां ना आये इसलिए सभी दुकानदारों ने अपना-अपना सामान पार्किंग स्थल पर नहीं रखा है। इस दौरान एसोसिएशन के चेयरमैन डा. टी.एस रंधावा व महासचिव सुदेश गुप्ता ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा मार्किट में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्य आयोजित किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि नगर निगम जालंधर ने एसोसिएशन की कार्य-शैली को देखते हुए एसोसिएशन को अपने ‘Clean & Green Project’ में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि यह सारे कार्य जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम जालंधर के सहयोग से किए जा रहे है । इस मौके पर प्रधान जोगिन्दर सैनी सहित समूह एसोसिएशन पदाधिकारियों ने डीसी जालंधर वरजीत वालिया को गुलदस्ता भेंट करके उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर डीसी जालंधर वरजीत वालिया ने एसोसिएशन के प्रधान जोगिंदर सैनी व उनकी टीम द्वारा किये जा रहे कार्यों की भरी-भूरी प्रशंसा की है और साथ ही एसोसिएशन पदाधिकारियों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर पवन कुमार, दर्शन सैनी, हरीश गुप्ता, शिवम विज, गगन चौहान, प्रजय शर्मा, अंकित अग्रवाल, सुमित जिंदल, हरमिंदर भोगल, गौरव बब्बर, संजीव बत्रा, विजय कुमार, पुनीत गुप्ता, रंजीत सिंह सेठी व अन्य उपस्थित रहे । उक्त जानकारी एसोसिएशन की पी.आर.ओ रेखा गुप्ता ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!