BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJABSPORTS

वारियर्स NGO के अध्यक्ष वरुण कोहली ‘बॉक्सिंग एसोसिएशन, जालंधर’ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त: श्री सिद्ध बाबा सोढ़ल सुधार सभा के प्रधान पंकज चड्ढा व अन्य ने दी शुभकामनाएं

जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : महानगर की अग्रणी संस्था ‘वॉरियर्स एन.जी.ओ’ के अध्यक्ष वरुण कोहली को बॉक्सिंग एसोसिएशन, जालंधर का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस मौके पर श्री सिद्ध बाबा सोढ़ल सुधार सभा के प्रधान पंकज चड्ढा ने श्री कोहली को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और मेहनत का परिणाम है, बल्कि खेलों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है। प्रधान पंकज चड्ढा ने कहा कि वरुण कोहली पहले से ही जिला ओलंपिक एसोसिएशन, जालंधर के सदस्य के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और अब नई जिम्मेदारी मिलने से खेलों के विकास को और अधिक गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अपने अनुभव, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता के साथ वह प्रतिभाओं की पहचान, खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास, खेल आयोजनों के सफल संचालन तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने में अहम योगदान देंगे।
उन्होंने आगे कहा कि यह उपलब्धि वारियर्स NGO के लिए भी गर्व का विषय है, क्योंकि संस्था लगातार खेलों को बढ़ावा देने और समाज में सकारात्मक नेतृत्व विकसित करने के लिए प्रयासरत है। श्री चड्ढा ने कहा कि उनकी यह सफलता इस बात का उदाहरण है कि सही सोच, निरंतर प्रयास और मजबूत मूल्यों के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
प्रधान पंकज चड्ढा ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्वों से सीख लेकर अपने लक्ष्यों को निर्धारित करें और उन्हें प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ें। श्री चड्ढा ने विश्वास जताया कि वारियर्स NGO भविष्य में भी खेलों को मजबूत आधार देने और युवाओं को सशक्त बनाने के अपने संकल्प पर दृढ़ता से कार्य करता रहेगा। इस अवसर चड्ढा बिरादरी के प्रधान अतुल चड्ढा, उप-प्रधान आरुष चड्ढा, विशाल चड्ढा, विकास चड्ढा, प्रिंस चड्ढा, आरव चड्ढा, पार्षद मुकेश सेठी, सुशील सैनी ‘बब्बल पहलवान’, अमित टोनी, नवनीत नोना (कनाडा), रजनीश अरोड़ा शैंटी, संदीप शर्मा व अन्य गणमान्यों ने श्री कोहली को बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!