BREAKINGCHANDIGARHCRIMEDOABAJALANDHARMAJHAMALWAPOLITICSPUNJAB

जालंधर में सांसद रिंकू और विधायक अंगुराल के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले आप वर्करों पर FIR ; निकाय मंत्री बलकार सिंह भी थे मौके पर मौजूद, पहचान में जुटी पुलिस

जालंधर (योगेश सूरी) : जालंधर के आप सांसद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल के गत दिवस भाजपा में शामिल होने के बाद दोनों नेताओं के खिलाफ आप वर्करों ने जमकर भड़ास निकाली और प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने जालंधर वेस्ट में सरकारी बोर्ड तोड़े। जिसके बाद पुलिस ने वीडियोग्राफी करवाकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वीडियोग्राफी करवाकर पुलिस तोड़फोड़ करने वालों की पहचान में जुटी है। चुनाव आयोग को भाजपा के द्वारा पहले ही प्रदर्शन करने की बात कही गई थी।

जिस कारण मौके पर ही चुनाव अधिकारियों ने वीडियोग्राफी करवाई। पुलिस ने इस मामले में 283,427,3 धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंजाब के निकाय मंत्री बलकार सिंह भी अपनी टीम के साथ रिंकू और अगुराल के घर के बाहर प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। मंत्री बलकार सिंह ने कहा था सभी नेताओं को सही पार्टी जॉइन करने का हक है। मगर दोनों नेताओं ने साथ नहीं दिया। ​​​​​​​सांसद रिंकू पर पार्टी ने भरोसा किया था और उन्हें दोबारा जालंधर से अपना प्रत्याशी घोषित किया था। मगर दोनों नेताओं ने हमारी पार्टी के साथ धोखेबाजी की। बीते दिन हुई मीटिंग में भी पार्टी ने रिंकू को आदर के साथ लड़ने के लिए उत्साहित किया था। मगर पार्टी की उम्मीदों पर रिंकू और अंगुराल खरे नहीं उतरे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!