जालंधर (योगेश सूरी) : पंजाब पुलिस ने एडिशनल डायरेक्टर जनरल पुलिस (ADGP) अधिकारियों की संख्या में इजाफा करते हुए तीन नई पदोन्नतियां की हैं। जिसके बाद पंजाब पुलिस में अब कुल 28 ADGP अधिकारी हो गए हैं। जबकि पंजाब में 17 DGP अधिकारी हैं, जिनमें से तीन दिनकर गुप्ता, पराग जैन व हरप्रीत सिंह सिद्धू केंद्र में डेपुटेशन पर हैं।पंजाब पुलिस ने 1998 बैच के तीन IPS अधिकारियों नीलाभ किशोर, शिव कुमार वर्मा और जसकरण सिंह को पदोन्नत कर ADGP का पद दिया है। जिसके बाद पंजाब में अब 17 DGP, 28 ADGP, सिर्फ 10 इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP) और 20 DIG अधिकारी हैं। वहीं, कुल IPS अधिकारियों की संख्या 142 है।पदोन्नत हुए जसकरण सिंह 2022 में कत्ल किए गए सिद्धू मूसेवाला मामले की जांच करने वाली पांच सदस्य जांच कमेटी के चेयरमैन हैं। जबकि नीलभ किशोर डिसमिस किए जा चुके दो पुलिस अधिकारियों राज जीत सिंह और इंद्रजीत सिंह के ड्रग्स मामलों की जांच कर रहे हैं। वहीं, शिव वर्मा को नवंबर महीने में ही IGP सिक्योरिटी पंजाब से ट्रांसफर कर ADGP इंटरनल सिक्योरिटी का पदभार सौंपा गया था।
Related Articles
भाजपा सांसद कंगना रनौत की बहुचर्चित फिल्म ‘इमरजेंसी’ कल होगी रिलीज : पंजाब में फिल्म बैन करने हेतु SGPC प्रधान ने CM मान को लिखा पत्र
16/01/2025
पंजाब में डीसी ऑफिस कर्मचारियों द्वारा घोषित 3 दिवसीय हड़ताल को लेकर बड़ी Update ; पढ़ें व देखें पूरी खबर
15/01/2025