जालंधर (हितेश सूरी) : साईं लाडी शाह जी की याद में मोहल्ला किशनपुरा, अजीत नगर में अरोड़ा परिवार की तरफ से विशाल लंगर लगाया गया।
इस मौके पर अर्श अरोड़ा ने बताया कि साईं लाडी शाह जी के आशीर्वाद से अरोड़ा परिवार द्वारा सदाना परिवार, कपूर परिवार एवं ऑस्ट्रेलिआ से रुपिंदर अरोड़ा व विकास अरोड़ा के सहयोग से कड़ी चावल व फलों का विशाल लंगर लगाया गया है। इस अवसर पर राम प्रकाश, अश्वनी अरोड़ा, अनिल अरोड़ा, राकेश कपूर, संजय अरोड़ा, सुमित अरोड़ा, विक्की सदाना, मोनू सदाना, चेतन शर्मा, मीनू अरोड़ा, ईशा, हीना, कोमल, नायरा व अन्य उपस्थित रहे।