पंजाब गायक दिलजीत दोसांझ को गीदड़ भभकियां दे रहे खालिस्तानी : बौखलाहट में बोलें- तुम्हें नत्थ डालेंगे

जालंधर (योगेश सूरी) : 30 अप्रैल को कनाडा के कैलगरी में अपने हो रहे लाइव शो के दौरान पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने खालिस्तानी झंडे- पोस्टर दिखा रहे खालिस्तानियों को भगाया था । दिलजीत ने अपनी जांघ पर थापी देकर कहा था- मैं बाहर उठाकर फेंकूंगा। इस घटनाक्रम के बाद खालिस्तानी बौखलाहट में आकर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को गीदड़ भभकियां दे रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक 3 मई को बब्बर नामक अकाउंट से एक खालिस्तानी ने दिलजीत दोसांझ को चैलेंज किया है कि अब सामने खड़े रहना क्योंकि उसने यह थापी खालिस्तान को नहीं सिख पंथ को मारी है। खालिस्तानी ने गीदड़ भभकी देते हुए कहा कि तुम्हें नत्थ डालेंगे, थापी मारकर तुमने सिख होने का मुखौटा उतार दिया है, बब्बू मान और गुरदास मान का अहंकार भी इसी तरह से तोड़ा था, अब वह माफियां मांगते हैं।खालिस्तानी ने कहा कि दिलजीत ने इससे पहले “कौन बनेगा करोड़पति” शो में अमिताभ बच्चन के पैर छूकर गलत किया है। खालिस्तानी ने कहा कि जिस चमकीला का पंजाब से नाम मिटा दिया गया था, उसे दिलजीत ने फिर से बच्चे-बच्चे तक पहुंचा दिया।










