HOROSCOPERELIGIOUS

☸️ आज का राशिफल (23 दिसंबर , 2020)

जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : आज के दिन रेवती नक्षत्र रहने वाला है। आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार है। देखे आज कैसा रहेगा आपका दिन :-

आज का पंचांग
नक्षत्र     :  रेवती
योग      :  वरीयान
करण     :  बालव
सूर्योदय  :  07:.11
सूर्यास्त  :  17:30

मेष : अनियमित खानपान का असर सेहत पर दिखाई दे सकता है। जरूरत के समय परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी घर या अपॉर्टमेंट की मरम्मत का काम जल्दी पूरा होगा। रात्रि के समय सड़क मार्ग से यात्रा ना करें। अपने साथी के साथ लाँग ड्राइव का आनंद उठाएंगे। शुभ अंक – 11 , शुभ रंग – गुलाबी

वृषभ : परिवार का कोई सदस्य किसी बात को लेकर जिद कर सकता है। कहीं छुट्टियों पर जाने की संभावना है। खानदानी घर में मरम्मत का काम कराने की सोच सकते हैं। कोई आपकी मदद के लिए आगे कर सकता है। कोई व्यक्ति जिसे आप पसंद करते हैं, उसके करीब जाने में सफल होंगे। शुभ अंक – 17 , शुभ रंग – कॉफी

मिथुन : गृहणियों के लिए परिवार द्वारा सुझाए गए बदलाव लागू करना मुश्किल होगा। किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना फायदेमंद रहेगा। किसी खानदानी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल नहीं है। शुभ अंक – 9 , शुभ रंग – मजेंटा

कर्क : करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। घर में किए गए बदलावों की सभी प्रशंसा करेंगे। छुट्टियों पर जाने की एप्लीकेशन पास हो सकती है। खानदानी प्रॉपर्टी में मरम्मत का काम करा सकते हैं। आज आप अपने साथी की किसी जिद से परेशान हो सकते हैं। शुभ अंक – 5 , शुभ रंग – बोटल ग्रीन

सिंह : स्वस्थ खानपान और नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। किसी खूबसूरत जगह घूमने जाने के योग बन रहे हैं। किसी घर का मालिकाना हक मिल सकता है। किसी समस्या का समाधान जल्दी मिलेगा। अपने साथी का ध्यान आकर्षित कराने के लिए प्रयास करने होंगे। शुभ अंक – 17 , शुभ रंग – पैरेट ग्रीन

कन्या : ऑफिस में किसी स्थिति को कूटनीतिक तरीके से सुलझाना होगा। विदेश यात्रा पर जा रहे लोगों को वीज़ा संबंधित समस्या हो सकती है। किसी जमीन या खानदानी घर को बेचने से धन लाभ होगा। कोई निजी मामलों में आपका मार्गदर्शन कर सकता है। अपने साथी के साथ भावनाएं साझा करने से संबंध मजबूत होंगे। शुभ अंक – 7 , शुभ रंग – क्रीम

तुला : ऑफिस में चीजें अपने पक्ष में करने में सफल होंगे। दोस्तों के साथ किसी रोमांचक यात्रा पर घूमने जा सकते हैं। रियल स्टेट से जुड़े लोगो को किसी डील से लाभ होगा। किसी चीज की बढ़ती कीमत को देख उसके खरीदने पर विचार कर सकते हैं। आपके साथी के मूड स्विंग्स के कारण समस्या हो सकती है। शुभ अंक – 8 , शुभ रंग – सैंडी ब्राउन

वृश्चिक : कार्यक्षेत्र पर किसी नापसंद काम को करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आज के दिन किसी यात्रा पर ना जाएं। किसी प्रॉपर्टी से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है। नए लोगों से मेल-जोल आपको किसी सेलिब्रेटी के करीब लाएगा। आज आपका साथी कुछ चीज़ों को लेकर विचारशील हो सकता है। शुभ अंक – 5 , शुभ रंग – हरा

धनु : कार्यक्षेत्र पर किसी समस्या का समाधान करने की सभी तारीफ करेंगे। माता-पिता या कोई बुज़ुर्ग आपको किसी काम को करने से रोक सकते हैं। रहने के लिए घर की तलाश करना थकानभरा साबित हो सकता है। दोस्तों के साथ कुछ रोमांचक चीजें प्लान कर सकते हैं। प्रेम संबंधों की शुरुआत के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 9 , शुभ रंग – पर्पल

मकर : कार्यक्षेत्र पर किसी सहकर्मी की मदद कर सकते हैं। किसी यात्रा पर देरी के चलते सारे प्रोग्राम अपसेट हो सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण अच्छी सेहत की कुंजी साबित होगा। फिजूलखर्चों पर रोक लगाने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में भाग्य का साथ मिलेगा। शुभ अंक – 8 , शुभ रंग – सफेद

कुंभ : किसी प्रोजेक्ट को सुचारु से पूरा करने में कामयाब होंगे। परिवार के किसी सदस्य की हरकतों से चिंतित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। आज कोई करीबी आपसे मिलने आ सकता है। प्रेम संबंधों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। शुभ अंक – 4 , शुभ रंग – इलेक्ट्रिक ब्लू

मीन : कोई सहकर्मी अधूरे पड़े कामों को पूरा करने में आपकी मदद करेगा। माता-पिता या जीवनसाथी के व्यवहार में आया बदलाव स्वागत योग्य होगा। किसी यात्रा पर जाना रोमांचक साबित होगा। किसी प्रॉपर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। प्रेम संबंधों की शुरुआत के लिए इंतजार करना होगा। शुभ अंक – 1 , शुभ रंग – मरुन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!