BREAKINGDOABAPOLITICSPUNJAB

आश्रम से 45 लड़कियों के भागने की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए : राजविंदर कौर

जालंधर (हितेश सूरी) : आम आदमी पार्टी की जालंधर जिला अध्यक्ष राजविंदर कौर ने जालंधर के गांधी वनीता आश्रम से 45 लड़कियों के भागने की घटना की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है। राजविंदर कौर ने बुधवार को कहा कि आश्रम से भागी लड़कियों ने आश्रम प्रबंधकों पर दुरव्यवहार करने का आरोप लगाया था। उन्होने कहा कि वह आज लड़कियों से मिलने के लिए आश्रम गई थी लेकिन आश्रम के प्रबंधकों ने उन्हे आश्रम में प्रवेश नहीं करने दिया। उन्होने कहा कि पंजाब में कांग्रेस के शासन में आश्रमों में लड़कियां महफूज़ नहीं हैं। उन्होने कहा कि आश्रम प्रबंधकों पर लड़कियों द्वारा लगाए गए आरोपों की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए तथा दोषी पाये जाने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।जिला अध्यक्ष ने कहा कि सरकार इस बात की जांच करवाए कि आश्रम से भागी सभी 45 लड़कियां आश्रम में वापस पहुंच चुकी है या नहीं। अगर सभी लड़कियां वापस नहीं पहुंची हैं तो शेष लड़कियां कहां और किस हाल में हैं। क्या वह अपने घरों में पहुंच गई हैं। अन्यथा इन लड़कियों के साथ कोई अनहोनी घटना हो सकती है। उन्होने कहा कि सरकार ने अभी तक इस संबंध में कोई भी कदम क्यों नहीं उठाया। उल्लेखनीय है कि आठ मार्च को जालंधर के कपूरथला चौक के पास स्थित गांधी वनीता आश्रम से गेट फांदकर 45 लड़कियां भाग गईं थी। हालांकि इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने आश्रम से कुछ किलोमीटर की दूरी पर लड़कियों को एक शॉपिंग मॉल से पकड़ कर वापिस आश्रम पहुंचा दिया था। पुलिस के पास लड़कियों ने आरोप लगाया था कि उन्हें गांधी वनीता आश्रम में सही ढंग से खाने को नहीं दिया जाता। एक दिन में सिर्फ 3 या 4 रोटियां खाने को दी जाती हैं। इसके अलावा उनके साथ गाली-गलौच भी की जाती है। उनमें से कई बालिग हो चुकी हैं, फिर भी उन्हें आश्रम से नहीं छोड़ा जा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!