HARYANANATIONAL

खुद पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल करवाने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव

चंडीगढ़ (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : कोरोना वैक्सीन का ट्रायल खुद पर करवाने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना पॉजिटिव हो गए है। विज ने शनिवार को ट्वीट कर खुद इस बारे जानकारी दी। आश्चर्यजनक बात यह है की विज शुक्रवार की रात तक अपने कार्यालय में थे। शुक्रवार की रात जजपा नेताओं का शिष्टमंडल किसानों पर दर्ज केस रद्द करवाने के लिए भी उनसे मिला था।अनिल विज ने 20 नवम्बर को कोरोना वैक्सीन के दूसरे ट्रायल में हिस्सा लेते हुए खुद को इंजेक्शन लगवाया था। इस इंजेक्शन के 28 दिन के बाद विज की जांच होनी थी। उससे पहले ही विज कोरोना पॉजिटिव हो गए। पॉजिटिव होने के बाद विज को अम्बाला कैंट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!