BREAKINGDOABAJALANDHARPOLITICSPUNJAB

जालंधर : पैट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरुद्ध किसानों ने घेरे हाईवेज व शहर की बड़े चौंक (देखे व पढे़)

जालंधर (हितेश सूरी) : देश में पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में किसानों का सुबह 10 से 12 बजे तक 2 घंटे का प्रदर्शन जालंधर के विभिन्न मुख्य चौंको व हाईवेज पर जारी है। भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) ने जालंधर-पानीपत हाइवे पर रामा मंडी फ्लाईओवर से पीछे लुधियाना की तरफ गाड़ियां खड़ी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसके अलावा किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी ने फिरोजपुर रोड पर लोहिया व शाहकोट में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पठानकोट रोड पर दोआबा किसान संघर्ष कमेटी किशनगढ़ के पास प्रदर्शन कर रही है। वही BMC चौक पर यूथ मोर्चा जालंधर का प्रदर्शन कर रही है। फिलहाल किसानों का कहना है कि इस दौरान ट्रैफिक को नहीं रोकेंगे लेकिन हाइवे पर लेन में उनकी गाड़ियां खड़ी होने से ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है। हाइवे पर गाड़ियाें की रफ्तार धीमी हो गई है। सुरक्षा के लिहाज से सभी जगहों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!