BREAKINGCHANDIGARHCORONA UPDATEDOABAJALANDHARPOLITICSPUNJAB
पंजाब के कोरोना पीड़ित केन्द्रीय मंत्री की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
चंडीगढ़ (हितेश सूरी) : कोरोना पीड़ित पंजाब भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश को बीमार होने के कारण मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि सोम प्रकाश की हालत स्थिर है लेकिन उन्हें ठीक होने में कुछ दिन लग सकते हैं। केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के साथ, उनकी पत्नी समाजिक कार्यकर्ता अनीता सोम प्रकाश की भी कोरोना रिपोर्ट भी पाजिटव आई थी। वह उनके साथ उनके घर में ही क्वारंटाइन है । शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश को अचानक सांस लेने में कठिनाई होने लगी और उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।