चंडीगढ़ (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : पंजाब में विधानसभा चुनावों को लेकर आज विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की प्रैस कॉन्फ्रैंस हुई। इसमें पंजाब में होने वाले चुनावों की तारीफ का ऐलान किया गया। प्रैस कॉन्फ्रैंस में चीफ कमीशन सुशील चंदरा ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव 1 बार में होंगे। पंजाब में 21 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होगी। सभी उम्मीदवारो का 28 जनवरी तक नामांकन होगा व 29 जनवरी उनके दस्तावेजो की जांच होगी। अगर कोई उम्मीदवार अपना नाम वापस लेना चाहेगा तो वह 31 जनवरी तक ले सकता है। पंजाब में मतदान 14 फरवरी को होंगे। इन चुनावों मतगणना 10 मार्च होगी। चीफ कमीशन सुशील चंदरा ने कहा कि कोरोना के बीच चुनाव करवाना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। कोविड प्रोटोकोल के तहत चुनाव होंगे और कोविड सेफ इलैक्शन होंगे। सेनेटाइजर, थर्मल स्कैनर का सभी पोलिंग बूथ पर प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 5 राज्यों में 18 करोड़ से अधिक वोटर हैं। 2 लाख 15 हजार पोलिंग स्टेशन होंगे। पंजाब में एक बूथ पर औसत 882 वोटर होंगे। 2017 के मुकाबले 16% पोलिंग बूथ बढ़ाए गए हैं। महिला वोटरों की संख्या में बढ़ौतरी हुई है। सभी पार्टियों के लिए एप सुविधा बनाई गई है। इस बार उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन भी करा सकते हैं। चीफ कमीशन सुशील चंदरा ने कहा कि सभी उम्मीदवारों को की बैक ग्राऊंड चैक करके टिकट दी जाएगी। पार्टी को दागी उम्मीदवारों को टिकट देने की वजह बतानी होगी। पार्टियां को अपनी वैबसाइट पर पूरी जानकारी डालनी होगी। विधानसभा चुनावों में खर्चे की सीमा बढ़ा दी गई है। पंजाब में चुनावों दौरान उम्मीदवारों को सिर्फ 40 लाख रुपए खर्चने की इजाजत होगी। उन्होंने कहा सभी चुनाव अधिकारी फुली वैक्सीनेटड होंगे। सभी चुनाव अधिकारी को बूस्टर डोज दिया जाएगा। कोरोना गाइंडलाइनज के हिसाब से चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि वोटिंग का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। 15 जनवरी तक कोई फिजिकल रैली, कोई रोड शो नहीं होगा। पार्टियों को डिजिटली प्रचार करने की सलाह दी है। रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कैम्पेन कर्फ्यू होगा। कोरोनो का ध्यान में रखते हुए। 5 लोगों के साथ डोर टू डोर की इजाजत होगी।
🔥केजरीवाल की मेहनत पर फेरा "चड्ढा" ने पानी!!
🔥न्यूज़ लिंकर्स की खबर पर मोहर, टिकटों की बांट के मुद्दे पर टक्साली नेताओं के विरोद्ध पर भागे राघव चड्ढा, उठे सवाल!!
🔥नार्थ हल्के से आजाद उम्मीदवार के रुप में चुनावों में पराजित दिनेश ढल्ल ने ज्वाइन की आम आदमी पार्टी !!
🔥आम आदमी पार्टी पर टिकटों की बांट को लेकर राघव चड्ढा पर उठे टिकटों की बिक्री के सवाल!!
🔥राघव चड्ढा की प्रैस कांफ्रेंस में टक्साली नेताओं पर हमला!!
🔥"राजेवाल" करेंगे पंजाब में "केजरीवाल" का गुबारा पंक्चर!!
🔥राघव चड्ढा द्वारा दरकिनार "आप के टकसाली नेता" हो सकते है सयुंक्त समाज मोर्चा के चुनावी उम्मीदवार!!
🔥जालंधर कैंट से अर्जुन अवार्डी पदमश्री करतार पहलवान हो सकते है किसान मोर्चा के उम्मीदवार!!
🔥जालंधर में टिकटों की "बंदर बाँट" में आप की महिला नेत्री का नाम भी गर्माया!!
Related Articles
भाजपा सांसद कंगना रनौत की बहुचर्चित फिल्म ‘इमरजेंसी’ कल होगी रिलीज : पंजाब में फिल्म बैन करने हेतु SGPC प्रधान ने CM मान को लिखा पत्र
16/01/2025
पंजाब में डीसी ऑफिस कर्मचारियों द्वारा घोषित 3 दिवसीय हड़ताल को लेकर बड़ी Update ; पढ़ें व देखें पूरी खबर
15/01/2025