BREAKINGHIMACHAL PRADESH

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्य डाक घर, शिमला में किया महिला शक्ति केन्द्र काउंटर का उद्घाटन

आत्मनिर्भर हिमाचल : महिला शक्ति केंद्र काउंटर पर बिकेंगे हिमाचली उत्पाद

                                                                    

शिमला (न्यूज लिंकर्स ब्यूरो) : हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की राह पर राज्य सरकार मजबूती के साथ सराहनीय कदम उठा रही है। इस ध्येय के साथ आज मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने प्रदेश ग्रामीण विभाग के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने के लिए शिमला स्थित मुख्य डाकघर में ‘‘महिला शक्ति केन्द्र काउंटर’’ का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया ‘‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’’ कोविड-19 महामारी के दौरान देश और राज्य की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वहीं हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास विभाग ने इस दिशा में कई कदम उठाए हैं। ग्रामीण विकास विभाग के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और भारतीय डाक विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में राज्य के मुख्य डाकघरों में महिला शक्ति केन्द्र शुरू करना, महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

बिक्री के बाद स्वयं सहायता समूहों को हस्तांतरित होगी धनराशि

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पाद बिक्री के लिए इन काउंटरों पर उपलब्ध रहेंगे। हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह इन बिक्री काउंटर पर अपने उत्पाद बेच सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिक्री के बाद धनराशि सीधे स्वयं सहायता समूहों को हस्तांतरित की जाएगी।

‘‘वोकल फाॅर लोकल’’ को वास्तविक रूप से साकार करेगा यह प्रयास 

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने कहा कि यह न केवल महिलाओं की आर्थिकी को मजबूत करेगा बल्कि जनता के बीच स्थानीय उत्पादों को भी प्रोत्साहित करेगा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘‘वोकल फाॅर लोकल’’ को वास्तविक रूप से साकार करेगा जो आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं आरम्भ की हैं। यह न केवल महिलाओं को उनके घर-द्वार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएगा, बल्कि उनकी सामाजिक आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ़ करेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!