BREAKINGDOABAPUNJAB

मेजर को मिला भाटिया का साथ ‼️

जालंधर (हितेश सूरी) : पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर व अकाली दल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलजीत सिंह भाटिया, अकाली नेता गुरदेव सिंह गोल्डी, मनजीत सिंह टीटू समेत आखिर उम्मीद एनजीओ ने भ्रष्टाचार की लड़ाई में सीनियर कांग्रेसी नेता व पंजाब खादी बोर्ड के डायरैक्टर मेजर सिंह का साथ दे दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टीबाजी से ऊपर उठकर भ्रष्टाचार की लड़ाई में सभी को मेजर सिंह का साथ देना चाहिए। यह लड़ाई सिर्फ मेजर सिंह की नहीं है। बल्कि सारे शहर की होनी चाहिए। सांसद, हर विधायक, पार्षद और अन्य लोगों को इस लड़ाई में मेजर सिंह का साथ देकर उनके हाथों को मजबूत करना चाहिए। पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर व अकाली नेता भाटिया ने कहा कि पार्टी कोई भी हो भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वालों के साथ वह हमेशा खड़े हैं। मेजर सिंह ने नगर निगम में अवैध कालोनियों और कॉमर्शियल दुकानों व अन्य कामों के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार को नकेल कसने के लिए जो कदम उठाया है वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने कहा कि किसी भी एक व्यक्ति भ्रष्टाचार को अगर बढ़ावा देता है तो उसके खिलाफ जब सब मिलकर खड़े हो जाएंगे तो किसी की क्या मजाल की वह भ्रष्टाचार कर जाए। आखिरी उम्मीद एनजीओ व सोसायटी के पदाधिकारियों परमप्रीत सिंह बिट्टी व कुलविंदर सिंह हीरा समेत अन्य मैंबरों ने भी कहा कि मेजर सिंह ने जो लड़ाई छेड़ी है, वह किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग झूठी शिकायतें डालकर ब्लैकमेल करने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर नकेल कसी जानी जरूरी है। सरकार को तुरंत इस मामले में कड़े कदम उठाने चाहिए। जहां भी मेजर सिंह को उनकी जरूरत होगी वह कंधे से कंधा मिलकर खड़े होंगे। मेजर सिंह ने इन सभी नेताओं और सोसायटी के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि शहर को इस मुहिम में साथ जोड़ा जाएगा। भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि मेजर सिंह ने आरटीआई एक्टीविस्ट के सिमरनजीत सिंह के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस मामला दर्ज कराया है। जिस पर सिमरनजीत सिंह ने गिरफ्तारी पर स्टे ले रखा है। इस मामले में मेजर सिंह ने पनसप के चेयरमैन तेजिंदर सिंह बिट्टू को भी कटघरे में खड़ा किया था। हालांकि बिट्टू ने भी मेजर सिंह का साथ देने की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!