BREAKINGDOABAPUNJABRELIGIOUS

राष्ट्रीय परशुराम सेना की तरफ से आज लुधियाना जिला की पूरी टीम की घोषणा की गई

जालंधर/लुधियाना (हितेश सूरी) : स्थानीय महालक्ष्मी मंदिर लुधियाना में राष्ट्रीय परशुराम सेना द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय परशुराम सेना के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष रोहित भनोट(सन्नी) , पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष पं पवन भनोट व उनके साथ लुधियाना जिला अध्यक्ष आशीष तिवारी विशेष रूप से उपस्थित हुए । इस दौरान आगामी कार्यक्रमों के लिए विचार विमर्श किए गए और संगठन की मजबूती के लिए आज लुधियाना जिला की पूरी टीम की घोषणा की गई है । जिसमें लुधियाना जिला अध्यक्ष आशीष तिवारी और जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष संदीप तिवारी को नियुक्त किया गया। इस मौके पर लुधियाना जिला की पूरी टीम ने विश्वास दिलाया है कि वह सेना के माध्यम से देश व समाज के सेवा कार्य को तन मन धन से करेंगे व सेना के सच्चे सैनिक बनकर रहेंगे और साथ ही नवनियुक्त लुधियाना जिला की पूरी टीम ने पंजाब प्रदेश अध्यक्ष पंडित रोहित भनोट (सन्नी ) और पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष पंडित पवन भनोट का धन्यवाद किया। इस अवसर पर लुधियाना जिला अध्यक्ष आशीष तिवारी , जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष संदीप तिवारी , लुधियाना सचिव विनीत शर्मा , लुधियाना सचिव नितिन शर्मा , लुधियाना जिला प्रभारी पं भारत भूषण शर्मा , पंजाब प्रदेश मनोनीत सदस्य मानस मिश्रा , जिला महासचिव कृष्ण कुमार दुबे , जिला महामंत्री दीपक कुमार शर्मा , जिला प्रवक्ता रामेंनद पाण्डेय , जिला सचिव रोहित पांडेय , जिला मीडिया प्रभारी रविन्द्र कुमार मिश्रा , जिला मंत्री शौरभ कुमार पाण्डेय , जिला मनोनीत सदस्य अजय कुमार शुक्ला , जिला सह मीडिया प्रभारी लव कुमार , जिला सचिव कमल वशिष्ठ , जिला मंत्री राकेश कुमार शर्मा , जिला सचिव रंजीत , जिला मंत्री पंडित निवास कुमार , जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार , जिला महामंत्री रविन्द्र कुमार गौतम , उमेश तिवारी , नारायण व अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!