BREAKINGCRIMEDOABAHOSPITALSJALANDHARPUNJABVIDEOS

सिविल अस्पताल जालंधर से बच्चा चुराने में 2 महिलाओं सहित 5 गिरफ्तार ; सिविल अस्पताल की महिला कर्मी भी शामिल ; देखें वीडियो

जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरो) : स्थानीय सिविल अस्पताल जालंधर हमेशा ही चर्चा में बना रहता है। कल दोपहर के समय वहां एक महिला ने एक बच्चे को जनम दिया था। जिसे कुछ समय बाद ही किडनैप कर लिया गया गया तो हडक़ंप मच गया था। जालन्धर के पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुई जांच के लिए कई टीमें बनाई गई थी। जिसके बाद देर रात पुलिस को बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने अगवा हुए बच्चे को नकोदर से बरामद कर लिया। इस मामले में दो महिलाओं सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार की गई एक महिला सिविल अस्पताल की दर्जा-4 कर्मी बताई जा रही है। अगवा करने के बाद बच्चे को आरोपी एक बोलैरो गाड़ी में ले करगए थे। असप्ताल में लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे और बच्चे को सकुशल बराद कर लिया गया। पुलिस अधिकारी कुछ देर बाद पूरे मामले का खुलासा कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!