BREAKINGDOABAJALANDHARPOLITICSPUNJABRELIGIOUS

श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में मेयर एवं नॉर्थ हल्का इंचार्ज वनीत धीर ने परिवार सहित टेका माथा, प्रधान पंकज चड्ढा ने किया स्वागत व सम्मान

जालंधर (ब्यूरों) : शहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में बीते दिनों जालंधर के मेयर एवं आम आदमी पार्टी के नॉर्थ हलका इंचार्ज वनीत धीर अपनी धर्मपत्नी पूर्व पार्षद श्वेता धीर अपने पूरे परिवार सहित बाबा जी के दरबार में माथा टेकने पहुंचे।मंदिर पहुंचने पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा शहरवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।मंदिर परिसर में पहुंचने पर श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा के प्रधान पंकज चड्ढा एवं सभा के पदाधिकारियों ने मेयर वनीत धीर व उनके साथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा के प्रधान पंकज चड्ढा, चड्ढा बिरादरी के प्रधान अतुल चड्ढा एवं उप-प्रधान आरुष चड्ढा ने उन्हें मंदिर के इतिहास, धार्मिक महत्व तथा मंदिर में चल रही विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी भी दी।

मेयर वनीत धीर ने बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद कहा कि श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि यहां आकर मन को अद्भुत शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि बाबा जी की कृपा से ही समाज में सुख, शांति और भाईचारे की भावना बनी रहती है तथा सभी को समय-समय पर ऐसे धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर आशीर्वाद अवश्य लेना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधान पंकज चड्ढा के कुशल नेतृत्व में सुधार सभा भविष्य में भी इसी प्रकार श्रद्धालुओं की सेवा एवं धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य करती रहेगी। इस मौके पर श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा के प्रधान पंकज चड्ढा ने कहा कि मंदिर में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु का सम्मान करना श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा एवं चड्ढा बिरादरी की परंपरा है। उन्होंने मेयर वनीत धीर एवं पूर्व पार्षद श्वेता धीर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सफल एवं जनहितैषी कार्यकाल की कामना की। इस मौके पर पार्षद मुकेश सेठी, दविंदर रोनी, अश्वनी अग्रवाल, विकास चड्ढा, विशाल चड्ढा, प्रिंस चड्ढा, आरव चड्ढा, रजनीश अरोड़ा शैंटी, संदीप शर्मा गुलाबो, अमित टोनी, रिषभ अग्रवाल, राजन शर्मा, संजू व अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!