
जालंधर (सूरी) : बीते दिनों श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा के प्रधान पंकज चड्ढा के सबसे करीबी माने जाने वाले नरूला पैलेस के संचालक अश्वनी नरूला का अकस्मात निधन हो गया था। जालंधर महानगर के सामाजिक व धार्मिक रत्न श्री अश्वनी नरूला के अकस्माक निधन से सारा महानगर स्तब्ध हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार स्व. श्री अश्वनी नरूला का रस्म उठाला 17 मार्च दिन मंगलवार को दोपहर 1 से 2 बजे तक नरूला पैलेस, 120 फ़ीट रोड़, जालंधर में होगा। गौरतलब है कि श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा, चड्ढा बिरादरी सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ स्व. श्री अश्वनी नरूला जीवन भर जुड़े रहे। स्व. श्री अश्वनी नरूला अपने पीछे धर्मपत्नी सोनिया नरूला, बेटा मोहित नरूला, बेटी मुस्कान नरूला छोड़ गए है। हिन्द समाचार पत्र समूह के मुख्य संपादक पदम् श्री विजय कुमार चोपड़ा, पंजाब केसरी पत्र समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अविनाश चोपड़ा, योग गुरु वीरेंदर शर्मा, न्यूज़ लिंकर्स के सम्पादक योगेश सूरी, श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा के प्रधान पंकज चड्ढा, नवनीत नोना (कनाडा), सुशील सैनी ‘बब्बल पहलवान’, पूर्व आप नेता डा. संजीव शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, विधायक बावा हैनरी, भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी, पूर्व विधायक राजेंदर बेरी, पूर्व विधायक के.डी भंडारी, पार्षद मुकेश सेठी, राजनितिक विश्लेषक अजय अग्रवाल, दोआबा खालसा स्कूल मार्किट एसोसिएशन के प्रधान जोगिन्दर सिंह सैनी, चड्ढा बिरादरी के प्रधान अतुल चड्ढा, उप-प्रधान आरुष चड्ढा, विकास चड्ढा, विशाल चड्ढा, प्रिंस चड्ढा, वारियर्स NGO के प्रधान वरुण कोहली, रजनीश अरोड़ा शैंटी, संदीप शर्मा, मनोज बाहरी व अन्य गणमान्यों ने श्री अश्वनी नरूला के निधन पर उनके बेटे मोहित नरूला सहित समस्त नरूला परिवार से गहन संवेदना प्रकट की है।










