जालंधर (योगेश सूरी) : पंजाब के बरनाला में पुलिस HC दर्शन सिंह का कत्ल करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद काबू कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसपर पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी परमजीत सिंह पम्मा को गोली लगी। पम्मा इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। DGP गौरव यादव के अनुसार बरनाला पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ा है। इनसे एक पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उनके बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।बता दे की बरनाला के थाना सिटी वन में तैनात हवलदार दर्शन सिंह रविवार देर रात 25 एकड़ एरिया में गए थे। वहां एक चिकन कॉर्नर पर झगड़े की सूचना मिली थी। जब वह क्राइम सीन पर पहुंचे तो वहां बैठे कबड्डी खिलाड़ियों ने उनसे झगड़ा कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने मारपीट कर दर्शन सिंह की हत्या कर दी।
CM कर चुके 2 करोड़ का ऐलान

CM भगवंत मान ने हवलदार दर्शन सिंह की हत्या पर दुख जताया था। उन्होंने उनके परिवार के लिए 2 करोड़ की राहत राशि का ऐलान किया। मान ने कहा कि इनमें से 1 करोड़ रुपया पंजाब सरकार देगी जबकि 1 करोड़ बैंक से बीमा के तौर पर मिलेगा।








