BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJAB

शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शहीद उधम सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए

जालंधर (धीरज अरोड़ा) : शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया :-आल इंडिया सैनी सेवा समाज जालंधर यूनिट द्वारा प्रधान जोगिन्दर सिंह सैनी की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारियों ने शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर प्रधान जोगिन्दर सैनी ने कहा कि देश के वीर शहीदों की कुर्बानी को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है क्योकि उनकी कुर्बानी के कारण ही हम सभी नागरिक स्वतंत्र भारत में खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए देश और समाज को मजबूत बनाने का काम करना होगा। इस अवसर पर उप-प्रधान कीमती सैनी, मुख्य सलाहकार प्रेम सैनी, सुरिंदर सिंह सैनी व अन्य उपस्थित रहे।भगवान परशुराम सेवा संघ द्वारा कार्यकारी प्रधान विमल शर्मा की अध्यक्षता में सभी संगठन पदाधिकारियों ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रधान विमल शर्मा, सीनियर उप-प्रधान सुमित कालिया व यश पहलवान, सचिव पवन शर्मा ने अपने सम्बोधन में देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले शहीदों को याद किया। इस अवसर पर वरिंदर शर्मा काला, प्रिंस शर्मा, बावा जैरथ, नरेंदर शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!