
जालंधर/अमृतसर (योगेश सूरी) : शिवसेना टकसाली (सुधीर सूरी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रिजमोहन सूरी के दिशा-निर्देशानुसार राष्ट्रीय सलाहकार के नेतृत्व में संगठन द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में एक और सराहनीय कदम उठाते हुए आज जरूरतमंदों में मासिक पेंशन का वितरण किया गया।इस दौरान भारी संख्या में जरूरतमंद बुजुर्ग, महिलाएं एवं अन्य लोगों को सम्मानपूर्वक पेंशन राशि वितरित की गई।

इस मौके पर राष्ट्रीय सलाहकार मोनिका सूरी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा उद्देश्य केवल वित्तीय सहायता देना नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना है। उन्होंने कहा कि शिवसेना टकसाली (सुधीर सूरी) हमेशा से समाज सेवा के मार्ग पर चलती आई है और आगे भी इसी भावना के साथ कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि कोई भी व्यक्ति भूखा, असहाय या इलाज से वंचित न रहे और इसी सोच के साथ हम राशन वितरण, दवाइयों का वितरण और कपड़ों का वितरण भी निरंतर करते हैं। राष्ट्रीय सलाहकार मोनिका सूरी ने समूह देशवासियों से अपील की है कि वे बिना किसी स्वार्थ के सामाजिक एवं धार्मिक कार्य करके मानवता की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। इस अवसर पर सभी लाभार्थियों ने राष्ट्रीय सलाहकार मोनिका सूरी सहित समूह संगठन पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया ।










