BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJABRELIGIOUS

विश्व में शांति एवं सद्भावना की कामना के उद्देश्य से श्री सनातन धर्म सम्मेलन का होगा भव्य आयोजन : पं रविशंकर शर्मा

जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरो) : वैदिक श्री सत्य सनातन धर्म के प्रचार प्रसार एवं वैदिक सनातन धर्म के प्रति जागृति उत्पन्न करने के उद्देश्य से श्री सनातन धर्म समिति पंजाब की तरफ से श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर माडल हाऊस में बड़ी धूम-धाम व श्रद्धापूर्वक 14वां श्री सनातन धर्म सम्मेलन 31 मई प्रातः 10 बजे आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में एक विशेष बैठक श्री गीता मन्दिर आदर्श नगर में सम्पन्न हुई, जिसमें नगर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में सम्मेलन के निमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए श्री सनातन धर्म समिति पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष पं रविशंकर शर्मा ने बताया कि विश्व में शांति एवं सद्भावना की कामना के उद्देश्य से श्री सनातन धर्म सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि हमे अपनी सनातन संस्कृति की मूल भावना का ज्ञान होना परमावश्यक रूप से होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा नई पीढ़ी को सनातन संस्कारों से पोषित करना ही सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है। श्री शर्मा ने शहरवासियों को सम्मेलन में शामिल होने का सु-स्नेह निमंत्रण दिया है। बैठक में जालंधर केंद्रीय सनातन धर्म समिति के संयोजक राहुल बाहरी व महामंत्री अशोक शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में श्री सत्य सनातन धर्म के महानुभवों, विद्वानों एवं पंडितों का संगम होगा और श्री सत्य सनातन धर्म की सार्वभौमिक उपयोगिता पर भी मंथन होगा।बैठक में मोहनलाल शर्मा, गुलशन सभ्रवाल, विजय सेठी, यश पहलवान, कमलजीत मल्होत्रा, दविन्दर चोपड़ा, सुरेश अरोड़ा, महेश शर्मा, संदीप खोसला, जुगल जोशी, जगदीप शर्मा, प्रिंस शर्मा व अन्य गणमान्यों ने अपने सु-विचार प्रस्तुत किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!