BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJABRELIGIOUS

♦विश्व विख्यात श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला 25 सितम्बर को: पदम् श्री विजय चोपड़ा व श्री अविनाश चोपड़ा के सरंक्षण में सुधार सभा की तरफ से 5 जुलाई को झंडे की रस्म होगी अदा : प्रधान पंकज चड्ढा
♦एडवोकेट पी.पी सिंह आहलुवालिया की देख-रेख में होगा वार्षिक चुनाव : अतुल चड्ढा, आरुष चड्ढा

जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : 25 सितम्बर को अंनत चौदस के दिन विश्व विख्यात श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला बहुत धूम-धाम व श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है । इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा (रजि.) के प्रधान पंकज चड्ढा एवं चड्ढा बिरादरी (रजि.) के प्रधान अतुल चड्ढा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पदम् श्री विजय कुमार चोपड़ा व श्री अविनाश चोपड़ा के सरंक्षण में सुधार सभा एवं चड्ढा बिरादरी द्वारा मेले के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यकर्मों का आयोजन किया जायेगा ।

श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा के प्रधान पंकज चड्ढा, चड्ढा बिरादरी के प्रधान अतुल चड्ढा व उप-प्रधान आरुष चड्ढा

प्रधान पंकज चड्ढा ने बताया कि बाबा जी के मेले के उपलक्ष्य में 05 जुलाई दिन रविवार को सुबह 11 बजे श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में बाबा जी के पावन झंडे की रस्म अदा की जाएगी। उन्होंने बताया कि ध्वज-रोहण का समागम ढोल-नगाड़ों के साथ सम्पन्न किया जायेगा और इसका प्रबंध कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि भजन मण्डली द्वारा श्री सिद्ध बाबा सोढल जी की महिमा का गुणगान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा व चड्ढा बिरादरी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में सुधार सभा के वकील पी.पी सिंह आहलुवालिया की देख-रेख में सभा का वार्षिक चुनाव किया जाएगा तथा हर वर्ष की तरह ही चयनीत प्रधान पद ही शेष पदाधिकारियों को मनोनित करेगा। चड्ढा बिरादरी के प्रधान अतुल चड्ढा व उप-प्रधान आरुष चड्ढा ने कहा कि श्री सिद्ध बाबा मेले को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह पाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए लंगर का भी आयोजन किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!