BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJAB

पत्रकारों की अग्रणी संस्था ‘डिजिटल मीडिया एसोसिएशन’ ने पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की शिष्टाचार भेंट, पत्रकारों के हितों पर हुई चर्चा : प्रधान अमन बग्गा

जालंधर (ब्यूरों) : पत्रकारों की अग्रणी संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के प्रतिनिधिमंडल ने संस्था के प्रधान अमन बग्गा की अध्यक्षता में जालंधर के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से सीपी ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पत्रकारों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत किया तथा शहर की कानून-व्यवस्था, पत्रकारों की समस्याओं और प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि पत्रकारों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें बेहद खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि जालंधर में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों, विशेषकर पत्रकारों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन हमेशा प्रशासन के साथ सकारात्मक भूमिका निभाती रही है और उन्हें विश्वास है कि संस्था से जुड़े पत्रकार आगे भी पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।
इस मौके पर संस्था के चेयरमैन अजीत सिंह बुलंद, प्रधान अमन बग्गा एवं संरक्षक प्रदीप वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले काफी लंबे समय से डिजिटल मीडिया एसोसिएशन जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर समाजहित में कार्य करती आ रही है। उन्होंने बताया कि संस्था ने विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक एवं राजनीतिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हमेशा सहयोग दिया है और भविष्य में भी यह सहयोग लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संस्था सकारात्मक, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों के माध्यम से आम जनता को जागरूक करने का कार्य निरंतर करती रहेगी।वहीं संस्था के वरिष्ठ उप-प्रधान अमरप्रीत सिंह, जनसम्पर्क अधिकारी धर्मेंद्र सोंधी, सचिव केवल कृष्ण, जतिन बब्बर व अंकित भास्कर, उप-प्रधान संदीप वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना काल के दौरान संस्था से जुड़े पत्रकारों ने जिला प्रशासन, पुलिस और समाज का हर स्तर पर सहयोग किया था। उन्होंने कहा कि गतवर्ष पंजाब में बाढ़ पीड़ित गांवों में संस्था द्वारा राहत सेवा अभियान चलाकर जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री, कंबल और दवाइयां वितरित की गईं। उन्होंने बताया कि आए दिन संस्था द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच कैंप, मेडिकल कैंप व रक्तदान कैंप आयोजित किए जाते है।उन्होंने कहा कि भविष्य में भी डिजिटल मीडिया एसोसिएशन जनहित के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी। इस दौरान पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने आश्वासन दिया है कि पत्रकारों की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी पत्रकार को किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वह उसे सीधे उनके संज्ञान में लाए और साथ ही प्रत्येक पत्रकार के मान-सम्मान और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।इस अवसर पर संस्था के सचिव मोहित सेखड़ी, कोषाध्यक्ष वरुण गुप्ता, सचिव सौरव खन्ना, करतारपुर प्रभारी कमलजीत, संयुक्त सचिव करनदीप सिंह, सचिव साहिल अरोड़ा, संयुक्त सचिव अनुराग कोंडल, नितिन कौड़ा, सन्नी भगत, सुशील, करण सेठी, ज्योति बब्बर सहित सैकड़ों पत्रकारों ने पुलिस कमिश्नर का स्वागत किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!