
जालंधर (ब्यूरों) : ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज, जालंधर यूनिट द्वारा पंजाब प्रधान कॉमरेड लवलीन सिंह सैनी की अध्यक्षता में रविवार को रणजीत नगर पार्क, लाडोवाली रोड स्थित कम्युनिटी हॉल में सैनी समाज सम्मेलन (दूसरी आम सभा) एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सैनी समाज के गणमान्य व्यक्ति, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आई.ए.एस. प्रवीन सैनी एवं विशेष अतिथि के रूप में पंजाब प्रेस क्लब के प्रधान जसप्रीत सिंह सैनी व जिला परिषद् के चेयरमैन एडवोकेट अमरीक सिंह सैनी शामिल होकर अपने सु-विचार प्रस्तुत किए।
इस दौरान सैनी समाज के उत्थान, युवाओं की शिक्षा, सामाजिक एकता, संगठन को मजबूत करने तथा समाज के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार – विमर्श किया गया की। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के पंजाब प्रधान लवलीन सिंह सैनी ने सैनी समाज के लोगों से एकजुट होकर शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। वही सैनी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अनेक व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025-26 में फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस ऑफ पंजाब नेशनल अवॉर्ड्स (FAP) द्वारा आयोजित साइंस ओलंपियाड में स्टेट चैंपियन बनने वाले होनहार छात्र एकमवीर सिंह सैनी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में जोगिंदर सिंह सैनी पुनः आल इंडिया सैनी सेवा समाज जालंधर यूनिट का प्रधान नियुक्त किया गया ।
सम्मेलन के दौरान संगठनात्मक चुनाव भी संपन्न हुए, जिसमें सर्वसम्मति से जोगिंदर सिंह सैनी को पुनः ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज, जालंधर यूनिट का प्रधान नियुक्त किया गया। उनकी पुनर्नियुक्ति पर उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन समाजहित के कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगा। इस मौके पर जोगिंदर सैनी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं मेयर जय किशन सैनी, पंजाब केसरी पत्र समूह के प्रतिनिधि चांद कुमार सैनी, जग बाणी पत्र समूह से जतिंदर सिंह, सुर्बिंदर सिंह सैनी, मोहनजीत सिंह सैनी, इंदरजीत सिंह सोनू, रवि सैनी, श्याम सुंदर सैनी व अन्य उपस्थित रहे।









