
जालंधर (बलविंदर सिंह सैनी) : लाडोवाली रोड स्थित दोआबा खालसा स्कूल मार्केट में दोआबा खालसा स्कूल मार्केट एसोसिएशन (रजि.) की ओर से प्रधान जोगिंदर सिंह सैनी की अध्यक्षता में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, वरिष्ठ भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू, पार्षदपति अश्वनी ढंड, रोहित ढंड, जगजीत सिंह, अकाली नेता इकबाल सिंह ढींडसा, आगाज एनजीओ के परमप्रीत सिंह विट्टी, एडवोकेट हितेश सूरी, सैनी वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन सुरिंदर सैनी, प्रेम सैनी, कीमती सैनी, इकबाल सैनी, गुरचरण सैनी, गुरबचन सिंह मक्कड़, लाडोवाली यूथ क्लब के प्रधान अजय कुमार सहित कई गणमान्य शामिल हुए। इस दौरान प्रधान जोगिंदर सैनी सहित उपस्थित सभी गणमान्यों ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता एवं अखंडता का संकल्प लेते हुए ध्वजारोहण किया।
इस मौके पर प्रधान जोगिंदर सैनी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आजादी हमें हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान से मिली है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी को बनाए रखना और देश की तरक्की में योगदान देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमें जाति, धर्म और राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर देश की एकता और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।
प्रधान सैनी ने युवाओं से शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। इस मौके पर एसोसिएशन के चेयरमैन टी.एस. रंधावा, उप-चेयरमैन दर्शन सिंह सैनी, महासचिव सुदेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, कार्यकारी उप-प्रधान सुमित गुप्ता, उप-प्रधान प्रजय शर्मा, संयुक्त सचिव पवन कुमार, सचिव शिवम विज, सुनील सैनी, गगन चौहान, संजीव बत्रा, दिनेश कुमार, रंजीत सेठी, सुरिंदर, दिनेश डेविड, जसप्रीत भोगल, डॉ. जतिंदर कुमार, पुनीत गुप्ता, गुलशन, संजीव ओबरॉय, राजेश बब्बर व अन्य उपस्थित रहे ।









