BREAKINGDOABAJALANDHARPOLITICSPUNJAB

भाजपा जालंधर शहरी में युवा नेता बलजीत प्रिंस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मनोरंजन कालिया, अमरजीत अमरी, विकास ढांडा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जालंधर (ब्यूरों) : भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी इकाई द्वारा जिला पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों एवं वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद जिलाध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की द्वारा वरिष्ठ युवा नेता बलजीत सिंह प्रिंस को जिला सचिव नियुक्त किया गया है ।जारी सूची में बलजीत प्रिंस को सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से संबंधित जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति से पार्टी संगठन में उनकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। आपको बता दे कि पंजाब लोकल बॉडी सेल के उप-प्रधान बलजीत सिंह प्रिंस को यह जिम्मेदारी मिलने भाजपा को आगामी चुनावों में बड़ा लाभ मिल सकता है क्योंकि प्रिंस ने वार्ड पार्षद रहते हुए हमेशा ही लोगों की सेवा की है । प्रिंस ने दिन-रात एक करके जालंधर सेन्ट्रल विधानसभा हल्के में भाजपा का वर्चस्व बनाया है। वही सीनियर भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी ने बताया कि प्रिंस व उनके पिता अर्जुन सिंह पप्पी हमेशा से हीं लोगो के दुःख-सुख में खड़े होते है और हमेशा नेक कार्यों में सक्रिय रहते है। इस अवसर पर समूह सीनियर लीडरशिप द्वारा बलजीत प्रिंस व उनके परिवार को बधाई दी जा रही है। भाजपा जालंधर शहरी इकाई द्वारा यह घोषणा 24 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के माध्यम से की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!