



























जालंधर (ब्यूरों) : शहर के होनहार अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी श्रेयांश जैन ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए 70वीं जिला स्कूल खेल प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के अंडर-17 बॉयज शतरंज ट्रायल्स में प्रथम स्थान हासिल किया है।ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन के आधार पर श्रेयांश का चयन जालंधर जिले की अंडर-17 बॉयज शतरंज टीम में किया गया है। अब श्रेयांश जैन 26 से 29 नवंबर तक संगरूर में आयोजित होने वाली 70वीं पंजाब राज्य स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में जालंधर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर उनके परिवार, स्कूल और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। इस मौके पर इनोसेंट हार्ट्स स्कूल की सी.जे.आर. ब्रांच की प्रिंसिपल सोनाली मनोचा, शतरंज कोच चंद्रेश बख्शी व अन्य स्कूल स्टाफ ने श्रेयांश जैन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।






