
चंडीगढ़/जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : पंजाब सरकार में आज विधानसभा चुनावों से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है । इस दौरान पूरी कैबिनेट का चेहरा ही बदल दिया गया है। पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की कैबिनेट में 15 मंत्रियों की तरफ से शपथ ग्रहण की गई।
पहले कैप्टन कैबिनेट में भी शामिल रहे ब्रह्म मोहिंदरा, फिर मनप्रीत बादल, तृप्त राजिंदर बाजवा, अरुणा चौधरी, सुख सरकारिया, राणा गुरजीत, रजिया सुल्ताना, विजयेंद्र सिंगला, भारत भूषण आशु ने मंत्री पद की शपथ ली। जिसके बाद पहली बार मंत्री बन रहे रणदीप नाभा, राजकुमार वेरका, संगत सिंह गिलजियां, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, गुरकीरत कोटली ने शपथ ली।
देखें व पढ़ें पूरी सूची :-
-
ब्रह्म मोहिंद्रा
-
मनप्रीत सिंह बादल
-
तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा
-
अरुणा चौधरी
-
सुखबिंदर सिंह सरकारिया
-
राणा गुरजीत सिंह
-
रजिया सुल्ताना
-
विजय इंदर सिंगला
-
भारत भूषण आशु
-
रणदीप नाभा
-
राजकुमार वेरका
-
परगट सिंह
-
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग
-
गुरकीरत सिंह कोटली
-
संगत सिंह गिलजियां








