BREAKINGDOABAJALANDHARMAJHAMALWAPUNJAB

ACP बलविंदर इक़बाल सिंह व जॉइंट डायरेक्टर परमजीत काहलों के पिता का निधन

जालंधर (हितेश सूरी) : इस समय की दुःखद खबर जालंधर से है। कमिश्नरेट पुलिस में तैनात PPS अधिकारी ACP बलविंदर इक़बाल सिंह काहलों तथा जॉइंट डायरेक्टर (प्रोसीक्यूशन एंड लिटीगेशन , पंजाब) परमजीत सिंह काहलों के पिता किरपाल सिंह काहलों (रिटायर्ड SP , पंजाब पुलिस) का आज अचानक निधन हो गया है। बता दे कि श्री काहलों साल 1987 में पंजाब पुलिस से SP पद से रिटायर्ड हुए थे। श्री काहलों 1980 के दशक में जालंधर में बतौर DSP व SP सेवाएं दी थी। बताते चले कि पंजाब पुलिस में बहादुरी से काम करने वाले श्री काहलों को पंजाब पुलिस मैडल डिस्टिंगुइश सर्विसीज़ , प्रैज़ीडैंट मैडल, बहादुरी मैडल , मैरीटोरियस सर्विसीज़ सहित पंजाब पुलिस और सरकार द्वारा कई मैडलों से सम्मानित किया गया था। बलविंदर इक़बाल सिंह काहलों ने बताया कि पिता किरपाल सिंह काहलों पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। आज अचानक उनका देहांत हो गया। श्री काहलों के पार्थिव देह का अंतिम संस्कार दोपहर बाद 4 बजे शमशान घाट , मॉडल टाउन में किया जायेगा। परिवार ने अपील की है कि कोविड -19 नियमों को ध्यान में रखते हुए सभी अपने घरों से ही पवित्र आत्मा की शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना करे। श्री काहलों के निधन पर न्यूज़ लिंकर्स टीम ने गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना है कि पवित्र आत्मा को चरणों में स्थान दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!