INTERNATIONAL

BYE BYE 2020 : विश्व भर में नए साल की तैयारियां , पढ़े किस देश में कब होगा 2021 का आगाज़

जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : कोरोना महामारी से तंग आ चुकी दुनिया दशक के सबसे भयावह रहे साल 2020 को अलविदा कहने के बेकरार है। नए साल में चंद मिनटों का फासला रह गया है। दुनिया में नया साल 2021 नई उम्मीदों के साथ दस्तक दे रहा है। साल 2020 में दुनिया ने कोरोना महामारी के चलते अनेक दुश्वारियों का सामना किया। अब नए साल से नई उम्मीदें हैं और आशा है कि 2021 सबकुछ सामान्य कर देगा। भारत में भले ही रात को 12 बजे 2021 का आगमन होगा लेकिन दुनिया के कई देशों में 2021 अभी से दस्तक दे रहा है। नए साल का जश्न कई देशों में अलग-अलग वक्त पर मनाया जाएगा। दुनिया में सबसे पहले नया साल टोंगा, समोआ और किरिबाती द्वीपों में मनाया जाता है। यहां भारतीय समय के अनुसार 31 दिसंबर की शाम ही करीब 3:30 बजे नया साल शुरू हो जाएगा। जिसके बाद न्यूजीलैंड फिर ऑस्ट्रेलिया, जापान और दक्षिण कोरिया में न्यू ईयर का आगाज किया जाएगा। भारतीय समय से शाम 4:30 बजे ही न्यूजीलैंड में नया साल आ जाएगा तो वहीं रूस में शाम 5:30 बजे नए साल की शुरूआत हो जाएगी। एशिया की बात करें तो भारत से पहले तो जापान और दक्षिण कोरिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत किया जाएगा। भारत के समय के मुताबिक 31 दिसंबर की रात 8:30 बजे ही इन देशों में नए साल का स्वागतक किया जाएगा। भारत के पड़ोसी देशों चीन, बांग्लादेश, म्यांमार और नेपाल में इंडिया से पहले न्यू ईयर का स्वागत किया जाएगा। चीन में भारतीय समय के मुताबिक न्यू ईयर 31 दिसंबर की रात 9:30 बजे ही शुरू हो जाएगा । म्यांमार में तो वहां रात 11 बजे और बांग्लादेश में रात 11:30 बजे नए साल का जश्न सेलिब्रेट किया जाएगा। भारत के बाद पाकिस्तान में नया साल सेलिब्रेट किया जाएगा। वहां आधे घंटे बाद रात 12:30 बजे नए साल का आगाजा किया जाएगा। एशिया में सबसे आखिर में ईरान, ईराक और तुर्की में नया साल मनाया जाएगा। यूरोप में रूस की राजधानी मॉस्को में सबसे पहले नए साल का स्वागत किया जाएगा। जिसके बाद ग्रीस , मिस्र (Egypt) और दक्षिण अफ्रीका में नया साल मनाया जाएगा। इन देशों के बाद जर्मनी, बेल्जियम, फ्रांस और इटली में एक साथ न्यू ईयर का आगाज होगा। इन देशों के बाद लंदन फिर ब्राजील और अर्जेंटीना और सबसे आखिरी में कनाडा और अमेरिका में न्यू ईयर का जश्न मनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!