BREAKINGCRIMEDOABAJALANDHARPUNJAB

दोआबा खालसा मार्केट में चोरों ने मचाया आतंक, पुलिस प्रशासन के सुरक्षा इंतजाम फेल : प्रधान जोगिंदर सैनी

जालंधर (ब्यूरों) : दोआबा खालसा स्कूल मार्केट में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दो दिनों में एक के बाद एक चोरी की घटनाओं ने दुकानदारों और व्यापारियों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्त पर सवाल उठाते हुए जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार 25 अगस्त को डा. जगजीत मेहता क्लीनिक की छत पर लगा हुआ ए.सी. यूनिट चोरी हो गया। इसके बाद 26 अगस्त को तड़के करीब 4 बजे चोरों ने काजल डिपार्टमेंटल स्टोर का शटर तोड़कर दुकान से भारी नकदी चोरी कर ली। इसके अलावा कृष्णा पाथ लैब से ए.सी. यूनिट चोरी होने तथा शराब के ठेके को भी निशाना बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। लगातार अलग-अलग दुकानों में हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में पुलिस प्रशासन के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।

दोआबा खालसा स्कूल मार्केट एसोसिएशन के प्रधान जोगिंदर सिंह सैनी जानकारी देते हुए

 

दोआबा खालसा स्कूल मार्केट एसोसिएशन के प्रधान जोगिंदर सिंह सैनी ने कहा कि थाना नवी बारादरी की पुलिस इलाके में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में विफल साबित हुई है । उन्होंने कहा कि काफी समय से नवी बारादरी थाना द्वारा पुलिस गश्त एवं नाकाबंदी नहीं की जा रही है । उन्होंने कहा कि कुछ महीनों पहले तकरीबन 18 से 20 ए.सी यूनिट की तांबे की तारें चोरी हुईं थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि मार्केट में हो रही चोरी इत्यादि घटनाओं का संज्ञान लेने के लिए आज तक थाना प्रभारी मौके पर नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे दुकानदारों में अपनी दुकानों और सामान की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रधान जोगिंदर सैनी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सभी चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंचा जाए तथा चोरी हुआ सामान बरामद करवाया जाए। वही मार्केट एसोसिएशन ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और पुलिस की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है। प्रधान जोगिंदर सैनी ने कहा कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो सभी दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर रोष और भी बढ़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!