GOOD NEWS : सीएम मान ने राज्य के टीचर्स को दिया दिवाली से पहले बड़ा तोहफा
![](https://www.newslinkers.com/wp-content/uploads/2022/03/2022_3_largeimg_495551137-removebg-preview.png)
चंडीगढ़/जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : पंजाब सरकार ने राज्य के अध्यापकों को बड़ी खुशखबरी दी है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने 9 हजार कच्चे अध्यापकों को पक्का करने वाला नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उक्त जानकारी स्वयं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ट्विट करके दी है।
ਇੱਕ ਖੁਸ਼ਖਬਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕਰ ਰਿਹਾ…ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੂੰ ਪੱਕੇ ਕਰਨ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਅਧਿਆਪਕ ਦਿਵਸ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਲਿਆ ਸੀ ਉਸ ਨੂੰ ਬੂਰ ਪੈ ਗਿਆ ਹੈ..
ਲਗਭਗ 9 ਹਜ਼ਾਰ ਕੱਚੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੂੰ ਪੱਕੇ ਕਰਨ ਵਾਲਾ ਨੋਟੀਫਿਕੇਸ਼ਨ ਜਾਰੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ..ਹੁਣ ਬਾਕੀਆਂ ਲਈ ਕੰਮ ਕਰਾਂਗੇ..ਵਾਅਦੇ ਮੁਤਾਬਕ 36 ਹਜ਼ਾਰ ਨੂੰ ਪੱਕਾ ਕਰਾਂਗੇ..
ਜੋ ਕਹਿੰਦੇ ਹਾਂ, ਉਹ ਕਰਦੇ ਹਾਂ..— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) October 7, 2022
सीएम भगवंत मान ने ट्वीटर के माध्यम से ट्वीट करते हुए जानकारी साँझा की है कि “एक खुशखबरी साझा कर रहा हूं कि अध्यापकों को पक्का करने का फैसला अध्यापक दिवस वाले दिन लिया था जोकि अब पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि लगभग 9 हजार कच्चे अध्यापकों को पक्का करने वाला नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और अब बाकियों के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वायदे मुताबक 36 हज़ार को पक्का करेंगे। सीएम मान ने कहा कि जो कहते हैं, वो करते हैं।”