




























जालंधर (हितेश सूरी) : जालंधर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देशानुसार शहर में चोरी और लूट के मामलों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये गए विशेष अभियान के तहत DCP (इन्वेस्टीगेशन) गुरमीत सिंह व ADCP सिटी -2 अश्वनी कुमार व ACP (मॉडल टाउन) हरिंदर सिंह गिल के नेतृत्व में थाना डिवीज़न नंबर 6 के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह गिल की निगरानी में 2 जून को ASI कश्मीर सिंह को पुलिस पार्टी सहित आज उस समय बड़ी सफलता प्राप्त हुई है जब उनके द्वारा गश्त दौरान एक व्यक्ति को काबू किया। बता दे कि आत्मा राम पुत्र मुंशी राम निवासी 91-ए , गुरु नगर नज़दीक लाल मंदिर निकट गोल मार्किट जालंधर द्वारा थाना डिवीज़न नंबर 6 में शिकायत दर्ज करवाई गयी थी कि 27-28 मई के दरमियान रात के समय कोई अनजान व्यक्ति उसके घर के अंदर दाखिल होकर ऊपर व नीचे वाली मंज़िल से दो मोबाइल फोन चोरी करके ले गया। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि वह पेशे से प्रिंसिपल है। इसके उपरांत गुप्त सूचना के आधार पर ASI कश्मीर सिंह द्वारा पुलिस पार्टी सहित दोषी को काबू करके उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी से 4 मोबाइल फोन बरामद किये गए है। आरोपी की पहचान अरुण कुमार पुत्र केवल कृष्ण निवासी मकान नंबर 288 मेन बाजार गढ़ा जालंधर के रूप में हुई है। आज पुलिस द्वारा आरोपी का 1 दिन का रिमांड लेकर उक्त आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बता दे कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में पहले से ही 2 मामले दर्ज है।





