BREAKINGDOABAJALANDHARPOLITICSPUNJAB

‘SHO भगवंत भुल्लर पर हमले से मचा शहर में बवाल’
मामले को लेकर वेस्ट इलाके में भाजपा नेताओं के तेवर कड़े
जालंधर में ‘मै भी भगवंत भुल्लर’ मुहीम चलाने का ऐलान

जालंधर (हितेश सूरी) : महानगर में गतरात्रि थाना भार्गव कैंप के SHO भगवंत भुल्लर पर हुए हमले के मामले ने शहर में बवाल मचा दिया है। बता दे कि श्री भुल्लर पर रात 2 बजे ड्यूटी के दौरान उस समय हमला हुआ जब वह कर्फ्यू के दौरान अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। हमले के पीछे कांग्रेसी नेता के समर्थको का हाथ सामने आने के बाद शहर में बवाल मच गया गया है। भाजपा एससी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शीतल अंगुराल ने कहा कि एसएचओ ने अपनी जिम्मेवारी का निर्वाह किया और रात को कोविड कर्फ्यू में भी पार्टी की जा रही थी। एसएचओ ने रोका तो उन पर हमला किया गया। यही नही आरोपियों ने यह कह कर भ्रमक प्रचार किया कि आरोपी का पिता बीमार था और वो लोग हाल जानने आए थे। शीतल अंगुराल ने कहा कि एसएचओ ने मौके से भागने की बजाय वही डट कर मुकाबला किया और 2 लोगो को गिरफ्तार भी कर लिया। आरोपियों के कांग्रेसी नेताओं के साथ करीबी रिश्ता है फिर भी भगवंत भुल्लर ने केस दर्ज करवाया और कोई दबाव नही सहा। सूत्रों के अनुसार एक इलेक्ट्रिकल कारोबारी के घर निजी तौर पर पार्टी जारी थी जहां DJ बजाय जा रहा था जिसकी शिकायत इलाकानिवासी ने की तो एसएचओ उसे बंद करवाने पहुँचे थे। जिसके पश्चात बहस हो जाने पर घटना घटी। ऐसे में एक कांग्रेसी नेता मौके पर मौजूद था जिसकी पत्नी CCTV में भी कैद हुई बताई जा रही है। हालाँकि इसकी न्यूज़ लिंकर्स पुष्टि नही करता। इस केस में 333 धारा लगाई गई हौ जिसके अधीन 10 वर्ष सजा का प्रावधान है। DCP जगमोहन के अनुसार इसमें एपिडेमिक एक्ट भी लगाया गया है। यह कानूनी माहिरों अनुसार 307 से भी खतरनाक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!