BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJABRELIGIOUS

पदम् श्री विजय कुमार चोपड़ा के सरंक्षण व पं केवल कृष्ण शर्मा के नेतृत्व में श्री गीता जयंती महोत्सव शुरु : पं रविशंकर शर्मा
श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी द्वारा श्री रामायण पाठ शुरु, शोभायात्रा कल : अशोक शर्मा, राहुल बाहरी

जालंधर (हितेश सूरी) : पदम् श्री विजय कुमार चोपड़ा के सरंक्षण में श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी की तरफ से आज श्री सनातन धर्म जनता मंदिर पक्का बाग में अखिल विश्व गीता महामण्डल के संस्थापक पं केवल कृष्ण शर्मा के नेतृत्व में श्री मद्भगवद्गीता और श्री रामायण जी के पाठ का उच्चारण करके श्री गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया। बता दे कि कमेटी द्वारा पं ज्योति प्रकाश, पं पुनीत पाठक व पं रोहित शर्मा से विधि -विधान से श्री हनुमान चालीसा, श्री गणपति गोरी पूजन और श्री नवग्रह पूजन करवाया गया। कमेटी के प्रधान रविशंकर शर्मा ने समस्त शहरवासियों को श्री गीता जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि कल सुबह सर्वप्रथम श्री रामायण जी व श्री गीता जी पाठ के भोग के उपरांत कमेटी द्वारा महासम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि हिंद समाचार ग्रांउड में कल सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्री गीता सत्संग एवं श्री गीता महासम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।श्री शर्मा ने कहा कि संतों व महापुरूषो के सानिध्य मे शोभायात्रा का शुभारंभ कल दोपहर 2 बजे श्री राम चौक कम्पनी बाग से किया जाएगा। इस मौके पर कमेटी के महासचिव अशोक शर्मा व आयोजन महासचिव राहुल बाहरी ने बताया कि श्री राधा रमण संकीर्तन मंडल द्वारा सम्मेलन में हरिनाम संकीर्तन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि श्री गीता जयंती महोत्सव में अनिल राज शर्मा, पूनम शर्मा और श्री राधा कृष्ण रसिक मंडल के ईशु शर्मा की ओर से पूरे शोभायात्रा मार्ग मे श्री हरिनाम संकीर्तन किया जाएगा। गौरतलब है कि श्री गीता मंदिर आदर्श नगर, श्री गीता मंदिर अर्बन एस्टेट फेस-2, श्री महालक्ष्मी मंदिर, श्री कृष्ण मुरारी मंदिर गोपाल नगर, श्री शिव शक्ति मंदिर बैंक एन्क्लेव, श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर, श्री राम नवमी उत्सव कमेटी, श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा, चड्ढा बिरादरी, हिन्द क्रांति दल, हिन्द सेवा समिति, श्री सनातन धर्म समिति (पंजाब), शिवसेना समाजवादी, भगवान परशुराम जयंती महोत्सव कमेटी, भगवान परशुराम सेवा संघ, राष्ट्रीय सेवा परिषद सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा श्री गीता जयंती महोत्सव में सहयोग दिया जाता है।इस मौके पर सह-संयोजक गुलशन सभ्रवाल, कोऑर्डिनेटर इंजी. अशोक शर्मा, वित्त महासचिव मोहन लाल शर्मा ने कहा कि शोभायात्रा में श्री गीता जी की पालकी आकर्षण का केंद्र होगी। उन्होंने कहा कि पालकी को फूलों के साथ बहुत सुंदर ढंग से सजाया गया है। संयुक्त महासचिव विजय सेठी, संयोजक संपर्क समिति से जोगिन्दर कृष्ण शर्मा ने शहरवासियों से पालकी के दर्शन करने के साथ-साथ पुष्प वर्षा करने का आह्वान किया। इस दौरान महासचिव संचालन रणदीप शर्मा, जन सम्पर्क अधिकारी शाम सुन्दर शर्मा ने कहा कि श्री गीता महासम्मेलन में राष्ट्र, जनकल्याण तथा विश्व शांति हेतु श्री गीता जी के मर्मज्ञ प्रवचन करेंगे। कमेटी की संचालक सुमित कालिया व शंशांक शर्मा ने कहा कि शोभायात्रा में सुंदर झांकिया देखने योग्य होगी जोकि शोभायात्रा की शोभा को ओर भी बढ़ाएंगे। इस अवसर पर मनोज नन्हा, समीर मरवाहा गोल्डी, मनोज लवली, सुनील शर्मा, विनोद शर्मा, हरीश शर्मा, अविनाश सराफ, नवजोत शर्मा, रमेश चन्द्र शर्मा, यश पहलवान, प्रवीण कोहली, सुमन शर्मा, आशा शर्मा व अन्य गणमान्यों ने सभी शहरवासियों को श्री गीता जयंती महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!