BREAKINGCRIMEDOABAJALANDHARPUNJAB

जालंधर के नए CP सतिंदर सिंह ने संभाला कार्यभार : बोले- शहर को अपराध मुक्त रखना होगी मेरी प्रमुख प्राथमिकता, आपराधिक तत्वों का होगा जड़ से सफाया

जालंधर (योगेश सूरी) : जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने शनिवार को पदभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर को नशे से मुक्त कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और जनता की शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। शनिवार को जालंधर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय पहुंचने पर सतिंदर सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई, जिसके बाद उन्होंने पदभार संभालते ही एक्शन मोड में काम शुरू कर दिया है। सीपी सतिंदर सिंह सभी वरिष्ठ अधिकारियों, थाना प्रभारियों और विभिन्न शाखाओं के प्रमुखों के साथ एक अहम बैठक की है।इस मौके पर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस थानों में आने वाले आम लोगों की सुनवाई को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों की शिकायतों पर तय समय सीमा के भीतर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीपी सतिंदर सिंह ने कहा कि दिन-रात ड्यूटी करने वाले पुलिस जवानों के कल्याण के लिए भी नए कदम उठाए जाएंगे। वही सीपी जालंधर सतिंदर सिंह ने शहरवासियों को भरोसा दिलाया है कि सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सीपी सतिंदर सिंह के पिता स्वर्ण सिंह भी पंजाब पुलिस में सेवाएं दे चुके है। सीपी सतिंदर सिंह ने कहा कि जालंधर शहर से उनका पुराना नाता रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में चल रहे सभी अपराध मामलों को पुलिस गंभीरता से ट्रेस कर रही है और जल्द ही क्राइम ग्राफ को कम किया जाएगा। उन्होंने जालंधर वासियों से अपील की कि वे शहर को सुरक्षित बनाने में पुलिस का पूरा सहयोग करें। साल 1990 में बतौर पुलिस इंस्पेक्टर पंजाब पुलिस जॉइन करने वाले सतिंदर सिंह के पास कानून-व्यवस्था का लंबा अनुभव है। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने कहा कि वह जनता के साथ सीधा तालमेल स्थापित कर अपराध को जड़ से खत्म करने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!