BREAKINGCHANDIGARHDOABAJALANDHARMAJHAMALWAPOLITICSPUNJAB

डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजिंदर गिल ने संत समाज में नई नियुक्तियां कर पार्टी को जमीनी स्तर पर किया मजबूत

जालंधर (योगेश सूरी) : डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजिंदर गिल की अध्यक्षता में अलावलपुर स्थित पार्टी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। बैठक के दौरान महंत श्री पंचानन दास तिवारी जी को उत्तरी भारत संत समाज का इंचार्ज एवं महंत श्री चतुर्भुज दास जी को संत समाज का पंजाब प्रधान नियुक्त किया गया।

बैठक में डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजिंदर गिल ने अपने संबोधन में कहा कि संत समाज का पार्टी में विशेष स्थान है और हमें विश्वास है कि नव-नियुक्त पदाधिकारी अपने अनुभव, विचारधारा और सेवा भाव से पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह नियुक्तियां पार्टी को नई ऊर्जा देंगी और सामाजिक समरसता को भी मजबूती प्रदान करेंगी। श्री गिल ने कहा कि संत समाज के सहयोग से सामाजिक व धार्मिक एकता को अधिक बढ़ावा मिलेगा। वही पार्टी के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रिं. मोहन लाल खोसला ने कहा कि नई जिम्मेदारियां सौंपे गए पदाधिकारी पार्टी के विस्तार में अहम भूमिका निभाएंगे और जनसंपर्क को और भी व्यापक बनाएंगे। बैठक में नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजिंदर गिल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से निभाएंगे और साथ ही अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। इस अवसर पर महंत श्री बालमुकंद दास, रिटायर्ड मिलिट्री अधिकारी प्रितपाल सिंह, युवा नेता प्रथम गिल, राहुल गिल, कार्यालय सचिव कौशल सिद्धू व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!