♦️श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा (रजि.) एवं चड्ढा बिरादरी (रजि.) से बैठक
♦️पदम् श्री विजय कुमार चोपड़ा व श्री अविनाश चोपड़ा के सरंक्षण में श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा (रजि.) एवं चड्ढा बिरादरी (रजि.) आयोजित करेगी विभिन्न कार्यक्रम : प्रधान पंकज चड्ढा
♦️CP सतिंदर सिंह, DC वरजीत वालिया सहित समूह जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन
जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : 25 सितम्बर को अंनत चौदस पर आयोजित होने जा रहे विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले के प्रबंधों पर विचार-विमर्श हेतु पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह व डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया की अध्य्क्षता में जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा (रजि.), चड्ढा बिरादरी (रजि.) एवं गुरुद्वारा सिंह सभा सोढल छावनी के पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक की गई, जिसमें नगर निगम कमिश्नर सुरिंदर सिंह, ए.डी.सी. अमनिंदर कौर बराड़, एस.डी.एम.-1 शुभी आंगरा सहित सहित पुलिस कमिश्नरेट जालंधर, स्वस्थ्य विभाग, पीएसपीसीएल, नगर निगम जालंधर, पी.डब्ल्य.डी और अन्य प्रमुख विभागों के उच्च अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान मेले में देश-विदेश से पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, साफ-सफाई और यातायात सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में पुलिस कमिश्नर सतिंद्र सिंह ने कहा कि मेला स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारियों की पर्याप्त तैनाती के साथ कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सोढल मेला स्थल के आसपास क्षेत्रों में ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा व ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाएगी।

वही डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मेले के दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात रखने के भी निर्देश दिए गए है। डीसी वरजीत वालिया ने बिजली विभाग को लटकती एवं नंगी तारों को व्यवस्थित करने तथा मेले के दिनों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। वही डीसी द्वारा स्वास्थ्य विभाग को डॉक्टरों की टीमें और एंबुलैंस तैनात रखने के लिए कहा गया है।
बैठक में श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा (रजि.) के प्रधान पंकज चड्ढा ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब केसरी पत्र समूह के मुख्य संपादक पदम् श्री विजय कुमार चोपड़ा और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अविनाश चोपड़ा के सरंक्षण में श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा (रजि.) एवं चड्ढा बिरादरी (रजि.) द्वारा मंदिर प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं का आगमन मेले से दो दिन पहले ही शुरू हो जाता है। प्रधान पंकज चड्ढा ने मेले दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई, सड़कों के पैचवर्क व निर्माण, ट्रैफिक व्यवस्था, झूलों की सुरक्षा जांच कर एन.ओ.सी. जारी करने, मेला परिसर के भीतर व्यापक लाईट, पेयजल की व्यवस्था, मंदिर परिसर व आसपास पेड़ों की कटाई-छंटाई, सोढल अंडरब्रिज में पानी की निकासी के प्रबंध करने, रेलवे फाटक के आसपास अतिरिक्त पुलिस तैनाती, मोबाइल शौचालय, मैडीकल टीमों की तैनाती, बिजली का प्रबंध, असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए सहायता प्रबंध, बारिश प्रबंधन, टांडा रोड क्रासिंग के नज़दीक रेल लाईनों के पास कूड़े के बड़े डम्प को हटाने, फायर बिग्रेड की गाडियों की उपलब्धता व अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने की मांग रखी है। श्री चड्ढा ने कहा कि मेले के दिनों में रेलवे फाटक को बंद रखने की उचित व्यवस्था की जाए। प्रधान पंकज चड्ढा ने कहा कि संस्था की तरफ से संस्थापक अध्यक्ष स्व. श्री आज्ञापाल चड्ढा की स्मृति में भक्तों के लिए अटूट लंगर, नारियल एवं फलों के प्रसाद की व्यवस्था की गयी है।
बैठक में चड्ढा बिरादरी (रजि.) के प्रधान अतुल चड्ढा व अमित टोनी ने मेला परिसर और मंदिर परिसर के आसपास आते शराब के ठेकों और मीट की दुकानों को बंद करवाने की मांग उठायी है। वही रजनीश अरोड़ा ‘शैंटी’ व संदीप शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था एवं ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को अपने सुझाव दिए। आपको बता दे कि आगामी दिनों में पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, जालंधर के मेयर विनीत धीर एवं नगर निगम जालंधर के कमिश्नर द्वारा सारे प्रबंधों का निजी रुप से जायजा लिया जाये
चड्ढा बिरादरी के उप-प्रधान आरुष चड्ढा ने बताया कि श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा (रजि.) एवं चड्ढा बिरादरी (रजि.) की तरफ से मेले में सेवा करने के इच्छुक सेवादारों और श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा एवं चड्ढा बिरादरी के साथ जुड़े सदस्यों के लिए वार्षिक सदस्य पहचान पत्र (मेला ड्यूटी पास) सभा के मुख्य कार्यालय एस.के ईलेक्ट्रीकल, सर्कुलर रोड़ समीप डोगरा अस्पताल में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बनाये जा रहे है। बैठक में गुरुद्वारा श्री सभा सोढल छावनी के मुख्य सेवादार कुलदीप सिंह, रिषभ अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, कुणाल टंडन, मोहित शर्मा, हेमंत पहलवान, मास्टर अमरीक सिंह, अमरिंदर सिंह गुम्बर, सुरिंदर सिंह बिट्टू, राजा, हैप्पी शर्मा, राजन शर्मा, गौतम खोसला, यश पहलवान, संजू, युवराज शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।









