BEPARDABREAKINGCHANDIGARHDOABAMAJHAMALWAPOLITICSPUNJAB

केंद्र सरकार के क़रीब दो हज़ार करोड़ से नगर निगम अधिकारियों व नेताओ ने विकास नही केवल भ्रष्टाचार किया : अशोक सरीन हिक्की

जालंधर (हितेश सूरी) : निगर निगम जालंधर के पार्षदों की बैठक मे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधीन हुए कार्यों मे करोड़ों रूपए के हुए भ्रष्टाचार को लेकर कुछ पार्षदों द्वारा आवाज़ बुलंद करने की समाचार पत्रों की खबरों सहित लिखित शिकायत पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के उप-प्रधान एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को भेजकर लोकहित मे जांच करवाने की अपील की है। श्री हिक्की ने पत्र मे बताया कि महानगर के लोगो को स्वच्छ पानी, साफ सीवरेज सिस्टम, बेहतरीन सड़के, सुन्दर चौंक एवं पार्क बनाने के साथ-साथ बिजली खपत कम करने के लिए बढ़िया एल.इ.ड़ी लगा शहर मे पूरी तरह रात का अंधेरा ख़त्म करने के लिए 1950 करोड़ करीब 2 हज़ार करोड़ रूपए केंद्र की मोदी सरकार ने शहर के विकास के लिए दिए है, परंतु नगर निगम अधिकारियों ने कुछ नगर निगम ठेकेदारों व कुछ नेताओ से मिलीभगत कर विकास करने की बजाए घटिया मटीरीयल का उपयोग कर भ्रष्टाचार कर लिया है।श्री हिक्की ने कहा कि इन भ्रष्टाचार मामलों को नगर निगम के पार्षद भी मान चुके है और निरंतर कुछ पार्षदो द्वारा सरकारी बैठको मे भ्रष्टाचार के मामलों पर अधिकारियों व जालंधर के मेयर से सफ़ाई मांग क़ानूनी कारवाई करने की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि परंतु मेयर, नगर निगम कमिश्नर व अन्य अधिकारियों को बचाने की नियत से भ्रष्टाचार के खिलाफ सख़्त कारवाई करने की बजाए टालमटोल कर मामले को लटकाया जा रहा है। श्री हिक्की ने कहा कि ‘आप’ पार्टी की पंजाब सरकार के सीएम भगवंत मान समेत सभी आप नेता भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के लिए अखबारो मे करोड़ों रुपय के विज्ञापन देकर दुहाई देते नजर आते है तो क्या उनको जालंधर नगर निगम मे दो हज़ार करोड़ के विकास कार्यों मे हुए सैंकड़ों करोड़ों का घोटाला नजर नही आ रहा है। श्री हिक्की ने पंजाब के मुख्यमंत्री सहित जालंधर सैन्ट्रल व वेस्ट के दोनों विधायकों को पत्र भेजा है ताकि दोनों विधायक इस भ्रष्टाचार के मामले पर चुप रहने की बजाए मामलें को सीएम भगवंत मान के समक्ष उठाकर भ्रष्ट अधिकारियों,ठेकेदारों व नेताओ के खिलाफ विजिलैंस जांच शुरू करवाएं। जिससे नगर निगम जालंधर मे चल रहे भ्रष्टाचार के खेल पर नकेल कसी जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!