BREAKINGDOABAJALANDHARMAJHAMALWAPUNJABRELIGIOUS

पदम् श्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में श्री राम नवमी महोत्सव का श्री गणेश : 17 अप्रैल को होगा श्री राम नवमी शोभायात्रा का भव्य आयोजन, बैठकों व प्रभातफेरियों के आयोजन 10 मार्च से होंगे शुरू

जालंधर (हितेश सूरी) : श्री राम नवमी उत्सव कमेटी (रजि.) जालन्धर द्वारा हिन्द समाचार पत्र समूह के मुख्य संपादक पदमश्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में 17 अप्रैल को श्री राम चौक से भव्य श्री राम नवमी शोभायात्रा निकाली जाएगी।

श्री राम नवमी उत्सव कमेटी (रजि.) जालन्धर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के आशीर्वाद से श्री राम नवमी शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर तथा नगर निवासियों को निमंत्रण देने के उद्देश्य से शोभायात्रा से पूर्व बैठकों एवं प्रभातफेरियों का आयोजन किया जाएगा। इस सम्बन्ध में पंजाब केसरी भवन में पदम् श्री विजय कुमार चोपड़ा की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे सभी सदस्यों ने श्री राम नवमी शोभायात्रा में सहयोग देने के सम्बन्ध में अपने विचार प्रस्तुत किए।

बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री राम नवमी उत्सव कमेटी के प्रधान पदम् श्री विजय कुमार चोपड़ा

इस अवसर पर श्री राम नवमी उत्सव कमेटी (रजि.) जालन्धर के प्रधान श्री विजय चोपड़ा ने अपने सम्बोधन में कहा कि श्री राम नवमी शोभायात्रा में सभी धर्मों के लोग बिना किसी मतभेद से इस भव्य शोभायात्रा में शामिल होते है। उन्होंने कहा कि पिछले 32 वर्षों से श्री राम नवमी उत्सव कमेटी (रजि.) जालन्धर द्वारा श्री राम नवमी शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे लगभग 250 से अधिक लंगर लगाए जाते है। उन्होंने कहा कि पूरा जालंधर शहर राममय हो जाता है, यह अपने आप में बहुत गर्व की बात है। इस दौरान श्री चोपड़ा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

श्री राम नवमी उत्सव कमेटी के महासचिव अवनीश अरोड़ा अपने विचार प्रस्तुत करते हुए

बैठक में कमेटी के महासचिव अवनीश अरोडा ने बताया कि श्री राम नवमी उत्सव कमेटी (रजि.) जालन्धर द्वारा आयोजित की जा रही प्रथम बैठक में शोभायात्रा की तैयारियों तथा गत वर्ष आयोजित भव्य शोभायात्रा में झांकियां सजाने, लंगर लगाने, मंच सजाने व अन्य सहयोग देने वाली संस्थाओं और प्रभु श्री राम भक्तों का आभार प्रकट करने के लिए सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कमेटी की प्रथम बैठक 10 मार्च (रविवार) सांय 6 बजे श्री महालक्ष्मी मंदिर, जेल रोड़ में आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि बैठक में अतुल ग्रुप जालन्धर द्वारा प्रभु श्री राम महिमा का गुणगान तथा नृत्यमय झांकिया प्रस्तुत की जाएगी। श्री अरोड़ा ने कहा कि बैठक में शामिल होने वाले राम भक्तों में पंक्चुलिटी ड्रा, लक्की ड्रा तथा बम्पर ड्रा के तहत माता वैष्णों देवी यात्रा का हैलीकाप्टर टिकट निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक में शामिल होने श्री राम भक्तों का माहिर डाक्टरों की टीम द्वारा मैडीकल चैकअप किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक में सदस्यता नवीनीकरण तथा नये सदस्य बनाने के लिए काऊंटर लगाया जाएगा। श्री अरोड़ा ने आगे कहा कि प्रत्येक बैठक के अंत में श्री राम नवमी उत्सव कमेटी द्वारा प्रायोजित प्रीतिभोज श्री राम भक्तों में वितरित किया जाएगा।

श्री राम नवमी उत्सव कमेटी द्वारा आयोजित प्रभातफेरियों के सरंक्षक नवल किशोर कम्बोज अपने विचार प्रस्तुत करते हुए

प्रभातफेरियों के सरंक्षक नवल किशोर कम्बोज ने बताया कि कमेटी की प्रथम प्रभातफेरी 17 मार्च (रविवार) प्रात : 6:30 बजे श्री महालक्ष्मी मंदिर, जेल रोड़ में आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि श्री महालक्ष्मी मंदिर से निकाली जा रही प्रभातफेरी आसपास के इलाकों से होती हुई मंदिर प्रांगण में ही संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि प्रभातफेरी में विभिन्न संकीर्तन मंडलियों द्वारा प्रभु महिमा का गुणगान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रभातफेरी में समय पर पहुँचने वाले प्रभु राम भक्तों में लक्की ड्रा निकाला जायेगा। श्री कम्बोज ने बताया कि नगर निवासियों द्वारा प्रभातफेरी में शामिल प्रभु राम भक्तों पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रभातफेरी दौरान विभिन्न तरह के लंगर वितरित किये जायेंगे । इस अवसर पर श्री एम.डी सभ्रवाल ने बताया कि श्री राम नवमी उत्सव कमेटी द्वारा नए सदस्यों की सदस्यता हेतु हर बैठक में विशेष काउंटर लगाए जा रहे है। उन्होंने श्री राम भक्तों से अनुरोध किया है कि श्री राम नवमी उत्सव कमेटी के सदस्य बनकर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त करें।इस मौके पर कोषाध्यक्ष विवेक खन्ना, विनोद अग्रवाल, डा मुकेश वालिया, प्रिंस अशोक ग्रोवर, गुलशन सभ्रवाल, हेमंत शर्मा, सुनीता भारद्वाज, कृष्ण कुमार गुलाटी, किशनलाल शर्मा, यशपाल सफरी, यश पहलवान, सोमेश आनंद, पवन भोढ़ी, रमेश सहगल, मट्टू शर्मा, सुनील शर्मा, प्रदीप छाबड़ा, मनमोहन कपूर, अमित तलवाड़, संजीव देव शर्मा, विनोद शर्मा बिट्टू, निर्मला कक्कड़, अश्विनी बाबा, सुदेश धवन, अजय कुमार, अजमेर सिंह बादल, सतनाम सिंह, रौजी अरोड़ा, पवन मल्होत्रा, नरेंद्र शर्मा, अमरनाथ यादव, सुमित कालिया, राजेश वर्मा, रेखा रानी, हैप्पी दीवान, नवीन सोनी व अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!