
जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : अभी-अभी खबर सामने आ रही है कि चंडीगढ़ पुलिस ने जालंधर के दो विधायकों सहित 15 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि सीएम आवास के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने के मामले में जालंधर से दो कांग्रेसी विधायकों परगट सिंह व सुखविंद्र कोटली के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए केस दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस केस दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी हेतु छापेमारी कर रही है और आने वाले समय में कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है।