जालंधर (योगेश सूरी) : ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के मुखिया खालिस्तान समर्थक एवं सांसद अमृतपाल सिंह को आज एक बार फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अजनाला अदालत में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पिछली बार अमृतपाल को 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला था, जो अब समाप्त हो चुका है। यह जानकारी अमृतपाल सिंह के केस की कानूनी पैरवी कर रहे एडवोकेट करमवीर सिंह ने दी। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन सालों से NSA के तहत खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद था, मगर 22 अप्रैल को NSA को समाप्त कर दी, जिसके बाद के पंजाब पुलिस ने पुराने मामले में उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।










