विस्फोट हमले के 4 आंतकी काबू :एक के मौके पर उड़े चिथड़े ; भारी मात्रा में हथियार बरामद, खालिस्तान के नाम पर पंजाब में आंतक फैलाने का था मंसूबा : DIG कुलदीप चहल

जालंधर (योगेश सूरी): पटियाला के शंभू इलाके में रेलवे ट्रैक पर हुए आतंकी हमले को लेकर बड़ी खबर सामने आ रहीं है। इस मामले में पटियाला पुलिस ने 4 खालिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा सभी खालिस्तानी आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और मॉडर्न टेक्निकल डिवाइस बरामद किए हैं। DIG पटियाला रेंज कुलदीप सिंह चहल और SSP पटियाला वरुण शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आंतकियों की पहचान प्रदीप सिंह खालसा (सरगना), कुलविंदर सिंह बंगा, सतनाम सिंह सत्ता और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने कबूल किया है कि 27 अप्रैल की रात शंभू-अंबाला रेलवे लाइन पर हुए धमाके के पीछे उनका हाथ था, जिससे रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा था । उन्होंने कहा कि खालिस्तानी आतंकियों का मकसद पंजाब की मुख्य रेलवे लाइनों और सार्वजनिक जगहों को उड़ाकर राज्य की शांति भंग करना और आतंक का माहौल बनाना था।
बताया जा रहा है कि सभी आतंकी खालिस्तानी समर्थक है और ‘चलदा वहीर चक्रवर्ती, अटारी’ नाम के संगठन से जुड़े हुए हैं तथा वह मलेशिया और पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी हैंडलर्स के सीधे संपर्क में थे। पुलिस ने बताया कि खालिस्तानी आतंकियों से एक जिंदा बम, 2 पिस्तौल (30 बोर और 32 बोर), IED बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, लैपटॉप और मलेशिया में बैठे हैंडलर्स से बातचीत के लिए इस्तेमाल होने वाले दूसरे टेक्निकल उपकरण बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि सभी काबू आंतकियों के खिलाफ UAPA और एक्सप्लोसिव एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत पटियाला थाने में केस दर्ज किया गया है। वही कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद उनके विदेशी संपर्कों और दूसरे संभावित टारगेट के बारे में पूरी पूछताछ की जाएगी।










