BREAKINGCHANDIGARHDOABAJALANDHARMAJHAMALWAPUNJAB

जालंधर आतंकी हमले को लेकर बड़ा update : दिल्ली से एक संदिग्ध गिरफ्तार, धमाके से पहले 2 दिन तक करता रहा रेकी

जालंधर (योगेश सूरी) : 5 मई को जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुए आतंकी हमले को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को दिल्ली से काबू किया है। दिल्ली CIA द्वारा उक्त आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जाए कि आरोपी ने खुद विस्फोट किया है या उसे किसी ने डिलीवरी दी थी। पुलिस जांच के मुताबिक घटना से 2 दिन पहले आरोपी घटनास्थल की लगातार रेकी कर रहा था, वह वारदात को अंजाम देने के बाद जालंधर बस स्टैंड पहुंचा था और वहां से दूसरे शहर के लिए बस पकड़ी, बाद में वह दिल्ली जाकर छिप गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की, लेकिन बताया जा रहा है कि आरोपी को जालंधर पुलिस कस्टडी में ले आई है।घटना से 2 दिन पहले आरोपी घटनास्थल की लगातार रेकी कर रहा था। उल्लेखनीय है कि इस आतंकी हमले के बाद पुलिस ने धमाके में डैमेज स्कूटी मालिक 21 वर्षीय गुरप्रीत सिंह निवासी गढ़ा, जालंधर को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। एक दिन बाद गुरप्रीत को छोड़ दिया गया था। गुरप्रीत ने पुलिस को बताया था कि वह केवल पार्सल लेने के लिए वहां आया था। इसी दौरान धमाका हो गया। पुलिस ने युवक की गतिविधियों और बयान की जांच के बाद उसे क्लीन चिट दी है। जालंधर में धमाके के बाद अमृतसर के आर्मी एरिया खासा में विस्फोट हुआ था। इस मामले में अभी तक कोई नहीं पकड़ा जा सका है। धमाके के बाद ही जालंधर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से क्लू मिले थे। आपको बता दे कि जालंधर IED धमाके में स्कूटी खोने वाले डिलीवरी बॉय गुरप्रीत सिंह को राज्यसभा सांसद साहनी स्कूटी लेकर देंगे। सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने पीड़ित युवक गुरप्रीत के पिता कश्मीर सिंह के साथ फोन पर बात की और पूरी जानकारी ली। सांसद ने कहा कि वह आपके बेटे गुरप्रीत को नई स्कूटी लेकर देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!